back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रेलवे ने आज से बढ़ाया ट्रेनों का किराया, क्‍या पहले से बुक टिकटों पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? जाने पूरी डीटेल

भारतीय रेलवे ने आज से ट्रेनों के किराए बढ़ा दिए हैं। रेलवे ने किराए में बढ़ोतरी मुख्य रूप से दूरी और ट्रेन श्रेणी के हिसाब से लागू की है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय रेलवे ने शुक्रवार, 26 दिसंबर से ट्रेनों का किराया बढ़ा दिया है। इस बारे में रेलवे ने 21 दिसंबर को आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया था। रेलवे का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा और संचालन की वित्तीय स्थिरता के बीच संतुलन बनाए रखना है। अब सवाल यह उठता है कि क्या पहले से बुक किए गए टिकटों पर नया किराया लागू होगा? यानी जो यात्री 26 दिसंबर से पहले टिकट बुक कर चुके हैं, उन्हें यात्रा के दौरान अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा या नहीं। इस बारे में रेलवे की नीति और दिशा-निर्देश यात्रियों के लिए स्पष्ट किए गए हैं। 

रेलवे का बढ़ा किराया 26 दिसंबर से लागू

भारतीय रेलवे ने संशोधित किराया 26 दिसंबर 2025 से लागू कर दिया है। नया किराया केवल उसी तारीख से बुक होने वाले टिकटों पर लागू होगा। यानी यदि आपने 26 दिसंबर से पहले अपना टिकट बुक किया है, तो चाहे आपकी यात्रा 26 दिसंबर या उसके बाद की ही क्यों न हो, आपको अतिरिक्त भुगतान करने की जरूरत नहीं है।

कुछ श्रेणियों में नहीं हुई किराए में बढ़ोतरी

भारतीय रेलवे ने स्पष्ट किया है कि सभी उपनगरीय ट्रेन सेवाओं और सीजन टिकटों (उपनगरीय और गैर-उपनगरीय) के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा, सेकंड क्लास साधारण टिकटों में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर भी किसी प्रकार का किराया वृद्धि लागू नहीं होगी।

रेलवे में दूरी के हिसाब से बढ़ा किराया, जानें कितने रुपये अतिरिक्त देने होंगे

भारतीय रेलवे ने नॉन-एसी साधारण ट्रेनों में बढ़े हुए किराए को दूरी के आधार पर लागू किया है। इसके अनुसार:-

216 किमी से 750 किमी की यात्रा पर ₹5 की बढ़ोतरी

751 किमी से 1250 किमी की यात्रा पर ₹10 अतिरिक्त

1251 किमी से 1750 किमी की यात्रा पर ₹15 ज्यादा

1751 किमी से 2250 किमी तक की यात्रा पर ₹20 अतिरिक्त

इसके साथ ही, स्लीपर क्लास साधारण और फर्स्ट क्लास साधारण में किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर की दर से बढ़ाया गया है।

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा किराया

भारतीय रेलवे ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में नॉन-एसी और एसी सभी श्रेणियों के लिए किराया बढ़ा दिया है। इसमें स्लीपर, फर्स्ट क्लास, एसी चेयर कार, एसी 3-टियर, एसी 2-टियर और एसी फर्स्ट क्लास शामिल हैं। नए नियम के अनुसार, प्रति किलोमीटर 2 पैसे की दर से किराया बढ़ा है। उदाहरण के तौर पर 500 किमी की नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस यात्रा पर यात्रियों को लगभग ₹10 अतिरिक्त भुगतान करना होगा। यह बढ़ा हुआ किराया राजधानी, शताब्दी, दूरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, जन शताब्दी, अंत्योदय, गतिमान, युवां एक्सप्रेस और नमो भारत रैपिड रेल सहित सभी प्रमुख ट्रेनों पर समान रूप से लागू होगा।

अन्य शुल्कों में कोई बदलाव नहीं

भारतीय रेलवे ने जानकारी दी है कि आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट सरचार्ज या किसी अन्य सहायक शुल्क में कोई बदलाव नहीं होगा। साथ ही जीएसटी की दरें और किराया राउंड-ऑफ नियम पहले की तरह ही बने रहेंगे। इसके अलावा, 26 दिसंबर 2025 से सभी स्टेशनों पर टिकट दरों की नई सूची लगाई जाएगी, ताकि यात्री नई बढ़ी हुई दरों की जानकारी आसानी से देख सकें।

Advertisementspot_img

Also Read:

1 मार्च से बदल जाएगा रेलवे टिकट बुकिंग का अंदाज: UTS ऐप होगा रिटायर, RailOne से होगी बुकिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप रोजाना लोकल ट्रेन या अनरिजर्व्ड टिकट के लिए UTS on Mobile ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...