back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Best Web Series 2025: साल 2025 में OTT पर छाईं ये धमाकेदार सीरीज, दर्शकों ने जमकर किया एंजॉय

2025 ने भारतीय ओटीटी कंटेंट को नई ऊंचाई दी। इस साल साबित हुआ कि दर्शक अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि दमदार कहानी और विविधता भी चाहते हैं और ओटीटी ने उनकी इस उम्मीद पर पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश की।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साल 2025 भारतीय ओटीटी इंडस्ट्री के लिए बेहद खास और यादगार साबित हुआ। इस साल जहां कई सुपरहिट फ्रेंचाइजी ने दमदार वापसी की, वहीं नए और बोल्ड कंटेंट ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। गांव की सादगी से लेकर ग्लैमर की चकाचौंध, क्राइम की स्याही से लेकर हॉरर की सिहरन तक-ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर जॉनर में प्रयोग देखने को मिला। ‘पंचायत सीजन 4’, ‘पाताल लोक 2’ और ‘द फैमिली मैन 3’ जैसे शो जहां दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरे, वहीं ‘ब्लैक वारंट’, ‘खौफ’ और ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने नई कहानियों और अलग अंदाज से सालभर चर्चा बटोरी।

पंचायत सीजन 4: फुलेरा की सादगी का जादू

टीवीएफ की सुपरहिट सीरीज ‘पंचायत’ का चौथा सीजन 2025 की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वेब सीरीज में शामिल रहा। फुलेरा गांव की राजनीति, रिश्तों और छोटे-छोटे संघर्षों को बेहद सादगी से पेश करते हुए इस सीजन ने फिर साबित किया कि बिना तामझाम के भी दिल जीता जा सकता है। सोशल मीडिया पर इसके डायलॉग्स और किरदारों के मीम्स छाए रहे।

पाताल लोक सीजन 2: और गहरी हुई सियासत

क्राइम और सिस्टम की सच्चाई दिखाने वाली ‘पाताल लोक’ अपने दूसरे सीजन में और ज्यादा गंभीर और बेबाक नजर आई। दमदार अभिनय, परतदार कहानी और राजनीतिक संकेतों ने इसे आलोचकों और दर्शकों-दोनों के बीच चर्चा का विषय बना दिया।

द फैमिली मैन सीजन 3: एक्शन और इमोशन का संतुलन

मनोज बाजपेयी स्टारर ‘द फैमिली मैन 3’ साल की सबसे बहुप्रतीक्षित वापसी रही। एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के दोहरे जीवन ने दर्शकों को बांधे रखा। एक्शन, ह्यूमर और पारिवारिक भावनाओं का संतुलन इस सीजन की सबसे बड़ी ताकत बना।

द रॉयल्स: ग्लैमर और ड्रामा का तड़का

हाई-प्रोफाइल जिंदगी और रॉयल ड्रामा पर आधारित ‘द रॉयल्स’ ने कम समय में खास दर्शक वर्ग तैयार कर लिया। इसकी भव्यता, तेज रफ्तार कहानी और स्टाइलिश ट्रीटमेंट ने इसे बिंज-वॉच लिस्ट में शामिल कर दिया।

ब्लैक वारंट: रॉ और रियल क्राइम स्टोरी

‘ब्लैक वारंट’ ने बिना शोर-शराबे के अपनी अलग पहचान बनाई। सख्त कहानी, वास्तविक किरदार और दमदार परफॉर्मेंस के चलते यह साल की सबसे चर्चित नई क्राइम सीरीज में गिनी गई।

खौफ: हॉरर में नई कोशिश

हॉरर-थ्रिलर ‘खौफ’ ने डर और रहस्य को नए अंदाज में पेश किया। इसकी बेचैन कर देने वाली कहानी और माहौल ने इसे सोशल मीडिया पर चर्चा में बनाए रखा।

स्पेशल ऑप्स सीजन 2: जासूसी का हाई-स्टेक ड्रामा

जासूसी थ्रिलर ‘स्पेशल ऑप्स’ के दूसरे सीजन ने अपने स्केल और सस्पेंस से फैंस को निराश नहीं किया। इंटरनेशनल प्लॉट और मजबूत अभिनय इसकी खासियत रहे।

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड: गिल्टी प्लेजर बना शो

ग्लैमर, ड्रामा और पॉप-कल्चर से भरपूर ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 2025 की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली सीरीज में शामिल रही। मीम्स और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के चलते यह शो इंटरनेट पर छाया रहा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵