नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार रात को प्रयागराज जाने की जगत में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई जिसमें 18 यात्रियों की दम घुटने से मौत हो गई। भगदड़ के पीछे का कारण बताया जा रहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इतनी भारी संख्या में लोग आ गए थे की कुंभ जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की अनाउंसमेंट करनी पड़ी जिसकी वजह से लोग एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जल्द से जल्द पहुंचना चाहते थे। इस पूरे मामले की जानकारी रेल मंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह को दी है। फिलहाल वह रेल भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं जिसके बाद वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर घटनास्थल का जायाजा लेंगे।
रेल मंत्री ने अमित शाह से मुलाकात कर हादसे की जानकारी दी
रविवार सुबह तकरीबन 11 बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना की जानकारी अमित शाह को दी। दोनों के बीच ये मुलाकात तकरीबन 25 मिनट चली जिसके बाद अश्विनी वैष्णव सीधे रेल भवन पहुंचे जहां वह अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। इसके बाद रेल मंत्री घटनास्थल का जायजा लेने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाएंगे।
कांग्रेस ने मांगा रेल मंत्री का इस्तीफा
कांग्रेस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा मांगा है। बता दें कि भगदड़ के तुरंत बाद रेलवे की ओर से ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया गया था जिसके जवाब में कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि जब देश के एक रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोग दबाकर मार रहे थे तब अश्विनी वैष्णव की खबर छुपाने की कोशिश में लगे हुए थे।




