नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार रात को प्रयागराज जाने की जुगत में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई जिसमें 18 यात्रियों की दम घुटने से मौत हो गई। भगदड़ के पीछे का कारण बताया जा रहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इतनी भारी संख्या में लोग आ गए थे की कुंभ जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की अनाउंसमेंट करनी पड़ी जिसकी वजह से लोग एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जल्द से जल्द पहुंचना चाहते थे।
कैसे शुरू हुई भगदड़
रात करीब 9:55 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 14 पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन के इंतजार में लोग खड़े थे। ठीक इसी से प्लेटफार्म नंबर 13 भी सटा हुआ है जहां से नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस आ गई थी जिसमें चढ़ने के लिए लोग आपाधापी भी करने लगे। दोनों स्टेशनों पर इतनी भारी भीड़ हो गई कि रेलवे को कुछ अनहोनी की आशंका होने लगी। भीड़ को डिवाइड करने के लिए उन्होंने प्लेटफार्म नंबर 16 से प्रयागराज जाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की अनाउंसमेंट की। इस अनाउंसमेंट को सुनने के बाद लोग तेजी से प्लेटफार्म नंबर 16 की तरफ दौड़े और ओवर ब्रिज पर लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गए।
मृतकों को 10 लाख रुपए का मुआवजा
केंद्र की मोदी सरकार ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है जबकि जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें भी ढाई लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।
विपक्ष ने साधा निशाना
पूर्व रेल मंत्री लालू यादव ने कहा की इस हादसे की पूरी जिम्मेदारी रेल मंत्री को लेनी चाहिए। जबकि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा की नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे से महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की मौत दुखद है।




