back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुंभ जाने के लिए उमड़ी भीड़, भगदड़ मच गई, 15 लोगों की मौत

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी की देर शाम एक भगदड़ मच गई, इस भगदड़ में 15 लोगों के मारे जाने की खबर है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली स्थित नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) के प्लैटफॉर्म नंबर 14 पर 15 फरवरी की देर शाम भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 15 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन बच्चे शामिल हैं। वहीं 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनका दिल्ली के LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन 14 नंबर प्लैटफॉर्म से रवाना होने वाली थी। वीकेंड होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग महाकुंभ जाने के लिए निकले थे। इस वजह से 14 नंबर प्लैटफॉर्म पर भारी भीड़ थी और भगदड़ मच गई।

[EMBED]

रेलवे DCP केपीएस मल्होत्रा ने बताया, ‘दो ट्रेनें देर से चल रही थीं। यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी की वजह से भीड़ काफी ज्यादा बढ़ गई थी। कुछ लोग घायल हुए हैं। हालात काबू में हैं। 15-20 मिनट के अंदर ही बहुत भीड़ आ गई थी, क्योंकि स्पेशल ट्रेन अनाउंस की गई और लोग उसे पकड़ने के लिए इकट्ठे हो गए।’

भीड़ कम करने के लिए चार स्पेशल ट्रेनें

घटना के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया कि भीड़ को काबू करने के लिए चार स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। उन्होंने जानकारी दी कि हालात काबू में हैं।

रेल मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म 13 और 14 के बीच रात करीब 10 बजे हालात बेकाबू हो गए। अचानक भीड़ बढ़ने की वजह से कुछ यात्री बेहोश हो गए। इसके बाद अफवाह फैल गई कि भगदड़ मची है। इसकी वजह वजह से पैनिक फैल गया। उत्तर रेल की तरफ से भीड़ कम करने के लिए चार स्पेशल ट्रेनें रवाना की गईं। भीड़ पर काबू पा लिया गया है। घायल यात्रियों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर रेलवे की तरफ से हाई लेवल इन्क्वायरी बैठाई गई है।’

Advertisementspot_img

Also Read:

हर्षा रिछारिया ने छोड़ा धर्म का रास्ता, महाकुंभ फेम इंफ्लुएंसर बोलीं-मैं सीता नहीं हूं जो अग्नि परीक्षा दूं…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान अचानक चर्चा में आईं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने अब धर्म की राह छोड़ने का...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵