नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज संसद सत्र का छठा दिन है। अभी संसद में चल रही लोकसभा की कार्रवाई में राहुल गांधी के बयान पर हड़कंप मच गया। एनडीए के सांसदों ने राहुल गांधी के बयान पर हंगामा खड़ा कर दिया। दरअसल राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि मोदी जी ने अपने भाषण में एक दिन कहा कि हिंदुस्तान ने कभी किसी पर भी हमला नहीं किया। इसका कारण है अहिंसा का देश है। यह डरता नहीं है।
अपने आपको हिंदू कहने वाले हिंसा करते हैं- राहुल गांधी
राहुल ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने यह संदेश दिया कि डरो मत, डराओ मत। शिवजी कहते हैं कि डरो मत, डराओ मत और त्रिशूल को जमीन में गाड़ देते हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा, नफरत-नफरत करते हैं। आप हिंदू हो ही नहीं। हिंदू र्म में साफ लिखा है कि सच का साथ देना चाहिये।
पीएम मोदी ने बयान को बताया गंभीर बात
जिसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। पीएम मोदी अपनी चेयर पर उठकर खड़े हुए और इसे गंभीर बात बताया। उन्होंने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर बात है। इसपर राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदीऔर बीजेपी पूरा हिंदू समाज नहीं है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के नेता को इस बात को लेकर माफी मांगना चाहिये। इस देश में करोड़ों लोग खुद को गर्व से हिंदू कहते हैं।
इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों को शांत करात हुए कहा कि अभी बोलने दीजिये। हम सीरियस मैटर बाद में देखेंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





