back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहुल गांधी ने मानहानि मामले में यूपी के सुलतानपुर कोर्ट में दर्ज कराए बयान, भारी सुरक्षा घेरे में हुई पेशी

Rahul Gandhi: अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की इस मामले में अगली सुनवाई 12 अगस्त 2024 को होगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज 26 जुलाई 2024 को उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में मानहानि मामले में अपने बयान दर्ज कराए। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की इस मामले में अगली सुनवाई 12 अगस्त 2024 को होगी। दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी के मामले में यह मानहानि का मुकदमा चल रहा है।

पेशी के दौरान सुरक्षा का सख्त घेरा बनाया हुआ था

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी के दौरान सुरक्षा का सख्त घेरा बनाया हुआ था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की पेशी विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा के कोर्ट में हुई। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का यह मामला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के नेता विजय मिश्र ने पांच साल पहले सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में दायर किया था। तब से मानहानि का यह मामला राहुल गांधी के खिलाफ चल रहा है।

मानहानि का मुकदमा दायर करने वाले भाजपा के नेता विजय मिश्र के वकील संतोष पांडेय के अनुसार, मानहानि मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आरोप है कि भाजपा के कार्यकर्ता अनिरुद्ध शुक्ल व दिनेश कुमार ने 15 जुलाई 2018 को एक विडियो क्लिप दिखाई थी, जिसमे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह को हत्यारा बता रहे थे। राहुल गांधी का अमित शाह पर दिया गया यह बयान जस्टिस लोया की मृत्यु से संबंधित था। बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिल गयी थी। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से की मुलाकात, हर युवा में यही लौ जलाने की दी प्रेरणा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मुलाकात...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...