back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gujrat में दहाड़े राहुल गांधी, बोले- लिखकर ले लो, हम इसबार गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराएंगे

राहुल गांधी आज गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ी रैली की। जिसमें उन्होंने बीजेपी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि इन्होंने हमारे पार्टी कार्यालय पर हमला कर हमें चुनौती दी है। हम इन्हें यहां हरा देंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुजरात के दौरे पर हैं। वहां पर उन्होंने बीजेपी को बड़ा चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कांग्रेस पटखनी देगी और कांग्रेस बीजेपी के द्वारा दिया गया यह चैलेंज स्वीकार करती है। 

राम मंदिर उद्घाटन में अंबानी दिखे लेकिन अयोध्या के गरीब नहीं

अपने गुजरात दौरे पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपने बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी को रथयात्रा में रथ पर सवार देखा था। मोदी ने मदद की थी, ये कहा जाता है। मैं संसद में ये सोच रहा था कि राम मंदिर कार्यक्रम में अंबानी और अडानी तो दिखे पर लेकिन गरीब नहीं दिखे।

अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहते थे नरेंद्र मोदी

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अयोध्या के एमपी ने मुझे बताया था कि अयोध्या में तीन बार सर्वे हुए। नरेंद्र मोदी अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहते थे। चुनाव के सर्वे को लेकर नरेंद्र मोदी को बताया गया कि अगर वो अयोध्या से लड़ेंगे तो हार जाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि अयोध्या से सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने कहा कि राहुल जी मुझे पता लग गया था कि मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने वाला हूं और जीतने भी वाला हूं।

अयोध्यावासियों की जमीनें ले ली लेकिन मुआवजा नहीं दिया

अयोध्या संसद के हवाले से गांधी ने कहा कि अयोध्या में मंदिर बनाने के लिए हमारी जमीनें ले ली गई, कई दुकानों और घरों को तोड़ दिया गया लेकिन सरकार ने आजतक मुआवजा नहीं दिया। राहुल गांधी ने कहा कि अयोध्या में एक बड़ा एयरपोर्ट बना। उसमें अयोध्या के लोगों की जमीनें तो ले ली गई, लेकिन मुआवजा नहीं दिया गया। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में देश के अनेक कोनों से लोग गए लेकिन खुद अयोध्यावासी ही रामलला की प्राणप्रतिष्ठा में नहीं गए। 

मोदी सरकार को तोड़ देंगे हम- राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि अब हम इनको सबक सिखाएंगे और इनकी सरकार को तोड़ देंगे। राहुल गांधी ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहते थे ना कि काशी से। लेकिन हार के डर से वो वहां चुनाव लड़ने नहीं गए। उन्होंने कहा कि हमसे वाराणसी में कुछ गलती हो गई जिसकी वजह से हम काशी में हार गए नहीं तो वहां से भी नरेंद्र मोदी को हरा देते। इस बार हम उन्हें गुजरात में हराने जा रहे हैं, आपको डरना नहीं है।

डरोगे नहीं तो बीजेपी सामने खड़ी नहीं होगी- राहुल गांधी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इन्होंने हमारे ऑफिस पर हमला किया। हमें चैलेंज किया है। हम लिखकर दे रहे हैं कि हम यहां से बीजेपी को चुनाव हराने जा रहे हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि गुजरात की जनता से हम यहीं कहना चाहते हैं कि डरो मत, डराओ मत और बिना डरे बीजेपी से लड़ गए तो बीजेपी सामने खड़ी नहीं होगी। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...