back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चेतक एक्सप्रेस से राहुल गांधी दिल्ली से उदयपुर के लिए हुए रवाना

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चिंतन शिविर में राजस्थान के उदयपुर पहुंचने के लिए चेतक एक्सप्रेस से दिल्ली से उदपुर के लिए शाम 7:30 बजे रवाना हो गए। कांग्रेस पार्टी की ओर से चेतक एक्सप्रेस में दो कोच बुक कराए गए थे। इन दोनों आरक्षित बोगियों पर पार्टी कोच लिखा गया था। इस ट्रेन में राहुल गांधी के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्वोत्तर प्रभारी अजॉय कुमार, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास, हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी समेत करीब 70 नेता दिल्ली से उदयपुर के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार रात भर का सफर होने के कारण राहुल गांधी ने ट्रेन से सफर करने का फैसला किया है। करीब 744 किलोमीटर की इस यात्रा में 12 घंटे का समय लगेगा। इस दौरान ट्रेन 20 स्टेशनों पर रुकते हुए उदयपुर पहुंचेगी। इस दौरान राजस्थान कांग्रेस द्वारा कई स्टेशनों पर कार्यकर्ताओं की ओर से राहुल गांधी का स्वागत भी किया जायेगा। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने सोमवार शाम कांग्रेस मुख्यालय में अयोजित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में इस ट्रेन से उदयपुर जाने का फैसला पार्टी के अन्य नेताओं से साझा किया था। हालांकि राहुल गांधी ने यह पार्टी नेताओं पर छोड़ दिया था कि वे चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए वहां कैसे जाएंगे। कई कांग्रेस नेता इस शिविर में हिस्सा लेने के हवाई जहाज से भी पहुंचे। कांग्रेस महासचिव व मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ट्रेन की बजाए फ्लाइट से उदयपुर गए। ट्रेन से यात्रा करने की यह योजना राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा ट्रेन से कानपुर की यात्रा करने के कुछ समय बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से तय की गई थी। गौरतलब है कि कांग्रेस राजनीतिक, आर्थिक और संगठनात्मक मोचरें पर चुनौतियों का सामना करने को लेकर अपनी भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए उदयपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित कर रही है। जोकि पार्टी की ओर से आयोजित किया जा रहा अब तक का चौथा चिंतन शिविर है। इस शिविर में पार्टी के कुल 422 नेता हिस्सा लेंगे। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵