नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मानसून सत्र में बजट चर्चा में खुलकर अपनी बात रखी। राहुल गांधी ने बजट को लेकर मोदी सरकार को घेरा। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वित्त मंत्री सीतारमण पर भी जमकर हमला बोला।
इसको केंद्र सरकार द्वारा हिंदुस्तान की जनता के साथ किया जा रहा है
राहुल गांधी ने कहा कि निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के दौरान एक बार भी पेपर लीक के बारे में कुछ भी नहीं बोला। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में अग्निवीरों की पेंशन के लिए भी इस बजट में कोई प्रावधान नहीं किया है। इसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह से महाभारत में अभिमन्यू को चक्रव्यूह में फंसाया गया और उनको मार दिया गया। ठीक उसी तरह से इस समय हो रहा है। इसको केंद्र सरकार द्वारा हिंदुस्तान की जनता के साथ किया जा रहा है।
राहुल गांधी ने इसको 21वीं सदी का नया चक्रव्यूह कह डाला
वहीं कांग्रेस सांसद ने चक्रव्यूह को लेकर एक बात और कही कि चक्रव्यूह का एक और रूप होता है पद्मव्यूह जिस तरह से लोटसव्यू में होता है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि इस लोटसव्यू को मोदी जी अपने सीने पर लगाकर चला करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि इस लोटसव्यू को प्रधान मंत्री मोदी जी, अमित शाह जी, अजित डोभाल जी, मोहन भागवत जी, अम्बानी जी और अडानी जी कंट्रोल करते हैं। राहुल गांधी ने इसको 21वीं सदी का नया चक्रव्यूह कह डाला।
बजट में मोदी सरकार ने मिडिल क्लास के पीठ और छाती में छुरा मारा है
वहीं राहुल गांधी ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में मिडिल क्लास का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा गया है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के लिए कहा कि मिडिल क्लास कोरोना के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बार कहने पर ही थाली बजाने लगता था। प्रधानमंत्री जी कहते थे कि अपने मोबाइल की लाइट जलाओं तो मिडिल क्लास अपने मोबाइल की लाइट जलाने लगता था। राहुल गांधी ने इसके बाद बजट को लेकर बड़ी बात कह डाली, उन्होंने कहा है कि बजट में मोदी सरकार ने मिडिल क्लास के पीठ और छाती में छुरा मारा है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




