back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राज्यसभा में हंगामे के कारण नहीं हो सकी प्रश्नकाल और शून्यकाल की कार्यवाही

नई दिल्ली, 10 मार्च (हि.स.)। राज्यसभा में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस और अन्य दलों ने किसानों की समस्याओं और कृषि सुधार कानूनों के मुद्दे पर बुधवार को जमकर हंगामा किया। सदन में हंगामे के कारण शून्यकाल और प्रश्नकाल की कार्यवाही नहीं हो पाई। सभापति एम. वेंकैया नायडू ने बुधवार को सदन में शून्यकाल के दौरान हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों को शांत रहने और अपनी सीटों पर बैठने को कहा। उन्होंने सदस्यों से अपील की कि वे कार्यवाही को निर्वाध ढ़ंग से चलने दें और शोर-शराबा न करें। किंतु, कांग्रेस सदस्य अपनी किसानों के मुद्दे पर अविलंब चर्चा की मांग पर अड़े रहे। इस पर नायडू ने 12 बजे तक के लिए बैठक स्थगित कर दी। दोपहर 12 बजे दोबारा बैठक शुरू होने पर उपसभापति हरिवंश ने प्रश्नकाल की घोषणा की। कांग्रेस व अन्य विपक्षी सदस्यों ने किसानों के मुद्दे पर फिर हंगामा शुरू कर दिया। वे आसन के समीप आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सदन में हंगामा थमता न देख उपसभापति ने बैठक दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Advertisementspot_img

Also Read:

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से Raghav Chadha को हटा दिया गया है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵