back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब : सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों की नियुक्ति के लिए नियमों में होगा संशोधन

चंडीगढ़, 26 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब कैबिनेट ने गुरुवार को नियमों में संशोधन करने का फैसला किया, जिससे उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए विशेष रोजगार की व्यवस्था का मार्ग प्रशस्त हुआ। कैबिनेट का यह फैसला मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा टोक्यो ओलंपिक में ख्याति अर्जित करने वाले राज्य के खिलाड़ियों के रोजगार के प्रति दिखाई गई प्रतिबद्धता के बाद आया है। ओलंपिक, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों के साथ-साथ विश्व कप टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल कोटा के तहत विभिन्न विभागों में भर्ती किया जाएगा। इसके लिए पंजाब भर्ती नियम, 1988 के नियम 3 में संशोधन कर नियम 3-ए बनाया जाएगा। एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, नए नियम के शामिल होने से ओलंपिक खेलों और विश्व कप और अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप (चार वार्षिक) में पदक विजेताओं को वरीयता दी जाएगी। इन आयोजनों में फीफा विश्व कप फुटबॉल, एथलेटिक्स में आईएएएफ विश्व कप, एफआईबीए बास्केटबॉल विश्व कप, वॉलीबॉल विश्व कप और हॉकी विश्व कप शामिल हैं, और एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों दोनों के पदक विजेता भी शामिल हैं। अधिक श्रेणियों के खिलाड़ियों को समायोजित करने के लिए नीति में कोई भी बदलाव करने के लिए मुख्यमंत्री को कैबिनेट द्वारा अधिकृत किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य युवाओं को खेलों को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना है। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵