back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब पुलिस ने संभावित आतंकी हमले को किया नाकाम, टिफिन बम बरामद

चंडीगढ़, 5 नवंबर (आईएएनएस)। सीमावर्ती राज्य में एक और संभावित आतंकवादी हमले को विफल करते हुए पंजाब पुलिस ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब स्थित गांव में खेतों में छुपा एक और टिफिन बम बरामद किया है। पुलिस महानिदेशक इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने कहा कि लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने इस सप्ताह की शुरूआत में जलालाबाद विस्फोट मामले में आरोपी रंजीत सिंह उर्फ गोरा को आश्रय और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है। गिरफ्तार लोगों की पहचान फिरोजपुर निवासी जसवंत सिंह उर्फ शिंदा बाबा और लुधियाना के बलवंत सिंह के रूप में हुई है। इसके अलावा रंजीत सिंह उर्फ गोरा को भी गिरफ्तार किया गया है। विशेष रूप से, बलविंदर सिंह की 15 सितंबर को जलालाबाद शहर में एक मोटरसाइकिल विस्फोट में मौत हो गई थी। उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। जलालाबाद विस्फोट मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके पास से एक टिफिन बम, दो पेन ड्राइव और नकदी बरामद की गई है। डीजीपी ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों के पास एक टिफिन बम था, जिसे उन्होंने खेतों में छुपा कर रखा था। उन्होंने कहा, आरोपी व्यक्तियों के खुलासे करने के बाद बुधवार को फिरोजपुर के गांव अली के में काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर और लुधियाना और सीआईए जगराओं की टीमों द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया और टिफिन बम बरामद कर लिया गया। एडीजीपी, आंतरिक सुरक्षा, आर.एन. ढोके ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। इससे पहले भी अमृतसर ग्रामीण, कपूरथला, फाजिल्का और तरनतारन में पिछले कुछ महीनों में टिफिन बम बरामद हुए हैं। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵