back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर बढ़ाया वैट, बिजली पर लगी सब्सिडी की खत्म

हालांकि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा शुरू की गई 300 यूनिट मुफ्त बिजली की योजना जारी रहेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पेट्रोल और डाजल के दाम बढ़ा दिये हैं और बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म कर दिया है। पहले 7 किलोवॉट पर 3 रुपये पर यूनिट के हिसाब से सब्सिडी मिलती थी। हालांकि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा शुरू की गई 300 यूनिट मुफ्त बिजली की योजना जारी रहेगी।

कैबिनेट की बैठक के बाद लिया गया निर्णय

यह निर्णय कैबिनेट की बैठक के बाद लिया गया और वित्त राज्य मंत्री हरपाल चीमा ने इस फैसले की घोषणा की। यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योकि सरकार के पास अपने कर्मचारियों को देने के लिए पैसे नहीं बचे हैं।

कर्मचारियों को वेतन देने के लिए सरकार के पास नहीं हैं राजस्व 

दरअसल अगस्त में राज्य सरकार के कर्मचारियों को चार दिन की देरी से सैलरी और पेंशन मिली थी। इस साल मार्च में पेश किए गए बजट में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने अनुमान जताया था कि 2024-25 तक राज्य का कर्ज 3.74 लाख करोड़ रुपये पहुंच जाएगा। यह राज्य के कुल जीडीपी (8 लाख करोड़ रुपये से अधिक) का 46 प्रतिशत से अधिक है।

आप की घोषणा रहेगी बरकरार

हालांकि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा शुरू की गई 300 यूनिट मुफ्त बिजली की योजना जारी रहेगी। इस निर्णय को वापस लेने से राज्य सरकार को होने वाली आय के बारे में पूछे जाने पर चीमा ने कहा, इससे 1,500-1,800 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।

राज्य के खजाने पर दबाव कम करने के लिए इस साल मार्च में पेश किए गए बजट में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने अनुमान जताया था कि 2024-25 तक राज्य का कर्ज 3.74 लाख करोड़ रुपये पहुंच जाएगा। यह राज्य के कुल जीडीपी (8 लाख करोड़ रुपये से अधिक) का 46 प्रतिशत से अधिक है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Punjab: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हुआ हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या किए...
spot_img

Latest Stories

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵