back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राम रहीम पर कसा पंजाब सरकार का शिकंजा, CM मान ने गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में मुकदमा चलाने के दिए आदेश

पंजाब सरकार ने राम रहीम के खिलाफ गुरु ग्रंथ साहब की बेअदबी मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। अब राम रहीम को बेअदबी मामले में ट्रायल कोर्ट में पेश होते रहना होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले पंजाब सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के उस आदेश से रोक हटा दी थी, जिसमें हाईकोर्ट ने राम रहीम के खिलाफ 2015 के गुरु ग्रंथ साहिब की 3 बेअदबी के मामलों की जांच पर रोक लगा दी थी। अब पंजाब की भगवंत मान सरकार ने रहीम के खिलाफ इन मामलों में फिर से मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है।

गुरमीत राम रहीम के खिलाफ वर्ष 2015 में बेअदबी का मामला

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ अब वर्ष 2015 के गुरु ग्रंथ साहब की तीन बेअदबी के मामलों में मुकदमा चलेगा। गुरमीत राम रहीम के खिलाफ वर्ष 2015 में बेअदबी का पहला मामला 1 जून 2015 का है, उनपर ये मामला फरीदकोट के बुर्ज जवाहर सिंह वाला गांव में गुरुद्वारा से गुरु ग्रंथ साहब की बीड़ चोरी होने को लेकर है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ बेअदबी का दूसरा मामला भी फरीदकोट में ही बरगाड़ी कहा है, जो 24 और 25 सितंबर 2015 को सिख धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने को लेकर है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ बेअदबी का तीसरा मामला 12 अक्टूबर 2015 को बरगाड़ी में गुरु ग्रंथ साहब की चोरी हुई बीड़ के पन्ने फाड़े और बिखरे हुए पाए जाने का है।

राम रहीम 2 अक्टूबर 2024 से पेरोल पर जेल से बाहर है

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 2 अक्टूबर 2024 से पेरोल पर जेल से बाहर है। वह हरियाणा के रोहतक की सुनारियां जेल में बंद था। उसकी पेरोल खत्म हो जाने के बाद, उसको फिर से सुनारियां जेल में जाना होगा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सुनारियां जेल से पेरोल पर रिहा होने के बाद अब उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रह रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इन समुदायों में पकड़ बनाएगी AAP, सरकार में बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) की मोगा...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...