back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना वृद्धि के बीच पंजाब ने लोगों के लिए छूटों और राहतों की घोषणा

चंडीगढ़, 05 मई (हि.स.)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को एक बार फिर संपूर्ण लॉकडाउन लगाने से इन्कार कर दिया और कहा कि मौजूदा में समय लगाईं गई पाबंदियाँ कई राज्यों के लॉकडाउन हालातों से ज़्यादा सख़्त हैं। उन्होंने इस मौके पर कोविड के बढ़ते खतरे के मद्देनज़र विभिन्न वर्गों के लोगों की मुश्किलें दूर करने के लिए छूटों और राहतों का ऐलान भी किया। इन राहतों में दुकानों का पड़ाववार खोला जाना और हाउसिंग क्षेत्र के लिए कई छूटें शामिल हैं जिनमें राज्य की शहरी विकास अथॉरिटी द्वारा प्राइवेट हो या अलॉटेड दोनों श्रेणियों के लिए प्लाटों /प्रोजेक्टों के निर्माण की अनुमति अवधि तीन महीने बढ़ाई गई है। कोविड के बढ़ते मामलों के सम्मुख मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की संख्या 50 प्रतिशत तक किये जाने के हुक्म दिए और बाकी अध्यापक घरों से ऑनलाइन क्लासें लेंगे। उन्होंने खाद्य विभाग को कोविड मरीजों के लिए 5 लाख अतिरिक्त खाने के पैकेट तैयार करने के हुक्म दिए जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि हर मरीज़ को व्यक्तिगत तौर पर यह पैकेट मिले फिर चाहे एक परिवार में एक से अधिक मरीज़ ही क्यों न हों। राज्य सरकार द्वारा 1.41 लाख स्मार्ट राशन कार्ड लाभार्थीयों को अतिरिक्त तौर पर 10 किलो आटा देने का भी ऐलान किया गया है। खाद्य संबंधी यह मदद पहले से ही ग़रीब वर्ग के कोविड पीड़ित व्यक्तियों को दी जा रही एक लाख फूड किटों से अलग है जिसके अंतर्गत 10 किलो आटा, 2 किलो चने और 2 किलो चीनी प्रदान की जा रही है, यह सहायता भारत सरकार द्वारा घोषित मदद के अतिरिक्त है। बन्दिशों के कारण हो रही दिक्कतों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने सामाजिक कल्याण विभाग को कहा कि सामाजिक सुरक्षा/पेंशन तुरंत जारी की जाए जिससे लोगों को मौजूदा संकट के चलते आगे कोई परेशानी न हो। वृद्धि की मंजूरी के अलावा हाउसिंग क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने सभी शहरी विकास अथॉरिटी को निर्देश दिए कि 1 अप्रैल 2021 से 31 जुलाई 2021 तक के समय के लिए ग़ैर निर्माण शुल्क /विस्तार शुल्क /लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क न लिया जाये। इससे आगे शहरी विकास अथॉरिटी को 1 अप्रैल से 31 जुलाई 2021 तक के समय की किश्तों में देरी पर ब्याज माफ किया जाये, बशर्ते इसे 1 अगस्त 2021 के बाद समान मासिक किश्तों में अदा किया जाये। चुनिन्दा दुकानों को बंद करने पर दुकानदारों में पाए जा रहे रोष को देखते हुए मुख्यमंत्री ने ज़िला प्रशासन के अधिकारियों को कहा कि वह अपने-अपने जिलों में पड़ाववार दुकानें खोलने की योजना पर काम करें। इससे पहले कई कैबिनेट मंत्रियों ने चुनिन्दा दुकानें बंद करने पर पाए जा रहे रोष का मुद्दा उठाया। मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा और भारत भूषण आशु ने कहा कि दुकानदार ख़ासकर शहरी क्षेत्र के दुकानदार राज्य में लगाई गई बंदिशों के हिस्से के तौर पर चुनिन्दा दुकानें बंद करने से परेशान हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंद करने का उद्देश्य भीड़ से बचाव करना था परन्तु ज़िला प्रशासनों द्वारा पड़ावों में खोलने पर काम किया जा रहा है। इससे पहले वित्त मंत्री ने कैबिनेट के ध्यान में लाया कि कीमतें निर्धारित करने के बावजूद प्राइवेट अस्तपाल द्वारा कोविड मरीज़ों से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि इस मामले की जांच की जाये और ऐसा करने वाले प्राईवेट अस्पतालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाये। कैबिनेट मीटिंग की वर्चुअल मंच पर अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने पंजाब के प्रतिबंधों की तुलना दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों सहित अन्य स्थानों पर लगाए गए प्रतिबंधों के साथ की और कहा कि यह ज़रूरी नहीं कि सम्पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर लोगों की तत्काल और ज़रूरी ज़रूरतों की पूर्ति के लिए सरकार द्वारा गाँवों में गरीबों और ज़रूरतमंदों को भोजन और दवाओं के रूप में ज़रूरी राहत प्रदान करने के लिए सरपंचों को पंचायती फंड में से अधिक से अधिक 50,000 रुपए ख़र्च करने की शर्त पर प्रति दिन 5000 रुपये ख़र्च करने के लिए अधिकृत किया गया। सभी शहरी स्थानीय इकाइयों को भी गरीबों और ज़रूरतमंदों को भोजन और दवाओं सहित ज़रूरी राहत देने के लिए म्युंसिपल फंड में से ख़र्च करने के लिए अधिकृत किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ नरेंद्र जग्गा/रामानुज

Advertisementspot_img

Also Read:

Eyebrow Growth के लिए घर पर करें ये ट्रिक्स, पतली भौंहें बनेंगी घनी और नेचुरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आइब्रो किसी भी चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का अहम हिस्सा होती हैं। घनी और शेप में सही भौंह चेहरे की आकर्षकता...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...