back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Union Carbide के जहरीले कचरे के खिलाफ पीथमपुर में बवाल, प्रदर्शन के चलते 2 युवकों ने खुद को आग लगाई

यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को पीथमपुर में जलाने को लेकर लोग में गुस्‍सा है। सरकार के खिलाफ लोग सड़को पर उतर आए है। पीथमपुर में प्रदर्शन कर रहे दो युवकों ने खुद को पेट्रोल से आग लगाने की कोशिश की।

नई दिल्‍ली/ रफ्तार डेस्‍क । मध्य प्रदेश के धार जिले का औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में आज यूनियन कार्बाइड कॉरपोरेशन के कचरे को जलाने के खिलाफ लोग सड़कों पर आंदोलित है। भोपाल से लाए गए यूनियन कार्बाइड कचरे को पीथमपुर में जलाया जा रहा है जिसे लेकर स्‍थानीय लोग काफी नाराज हैं। वो पिछले कई दिनों से मोहन सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है। वहीं विरोध में शहर बंद का ऐलान किया गया। जहां व्‍यापक रुप से समर्थन मिला। इस भारी विरोध के चलते सड़को पर उतरे लोग उग्र हो गए। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे 2 युवकों ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पुलिस ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

उग्र भीड़ का रामकी कंपनी तरफ मार्च

आज शहर में बंद का आव्‍हान किया था जिसे व्यापक समर्थन मिला। प्रदर्शनकारियों के चलते शहर का मुख्‍य मार्ग सब स्टैंड क्षेत्र को कुछ समय के लिए ब्लॉक कर दिया, जिसके चलते यातायात की व्‍यवस्‍था दोनों तरफ से ठप हो गई। विरोध कर रहे लोगों का मानना है कि भोपाल से यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को पीथमपुर में लाकर जलाया जा रहा है जो कि पर्यावरण और मानव जीव में गहरे संकट का कारण बन सकता है और इस कचरे को जलाने से लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर खतरे का डर सता रहा है। आज सुबह से ही पीथमपुर बंद कर ऐलान किया गया था। 

बता दें कि, 2 और 3 दिसंबर 1984 की दरमियानी रात को यूनियन कार्बाइड फैक्‍टी से अत्यधिक जहरीली कीटनाशक गैस (MIC) मिथाइल आइसोसाइनेट का रिसाव हुआ। इसकी चपेट में आने वाले लभगभ पांच हजार से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई थी। जिसके जख्‍म आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं।

प्रदर्शन के चलते भारी पुलिस बल तैनात 

पीथमपुर में सैकड़ों लोग सड़को पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हजारों की संख्‍या में उग्र भीड़ रामकी कंपनी की तरफ बढ़ रहे हैं। पुलिस ने इन्‍हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की है। पुलिस पूरे दम खम के साथ उन्‍हें खदेड़ने लिए तैनात है। मामले की भांपते हुए भारी पुलिस बल का इंतजाम किया गया है। 

कांग्रेस का BJP पर आरोप

कांग्रेस पार्टी की प्रदेश इकाई ने रविवार को धार जिले के पीथमपुर में प्रदर्शन किया, जहां भोपाल यूनियन कार्बाइड फैक्‍टी के कचरे को जलाया जाना है। पार्टी ने इसे इंदौर में कैंसर फैलाने की साजिश बताया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीथमपुर में कचरे के जलाए जाने के खिलाफ एक बड़े प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

 

गौरतलब है कि, पीथमपुर और इंदौर की दूरी लगभग 30 किलोमीटर है और जिला मुख्यालय धार से 45 किलोमीटर दूर औद्योगिक शहर है। यह अपशिष्ट राज्य की राजधानी में स्थित यूनियन कार्बाइड कारखाने में पड़ा है, जहां 2-3 दिसंबर, 1984 की मध्य रात्रि में जहरीली गैस मिथाइल आइसोसाइनेट (MIC) लीक हुई थी। इस घटना में 5,479 लोगों की मौत हो गई थी और पांच लाख से अधिक लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और विकलांगता से पीड़ित हो गए।

Advertisementspot_img

Also Read:

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा सीट 2026 चुनाव में एक बार फिर चर्चा में है। यह सीट पश्चिम बर्धमान जिले...
spot_img

Latest Stories

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵