नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आ रही है। जिसमें एक आरोपी एक नाबालिग को छत से फेंक देता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना दिल्ली के अमन विहार की बताई जा रही है। जिसमें आरोपी पेशे से डीलर है। आरोपी की पहचान मोनू सक्सेना के तौर पर हुई है।
प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा विवाद
जानकारी के मुताबिक पीड़िता और आरोपी के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों छत पर खड़े होकर झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान बात बढ़ गई। जिसके बाद आरोपी मोनू पीड़िता को थप्पड़ मारकर नीचे फेंक देता है। लड़की सीधा सड़क पर गिर जाती है और चिल्लाने लगती है। इस दौरान किसी ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देता है।
किसी ने लड़की की नहीं की मदद
मारपीट के दौरान आसपास के इलाके के कई लोग वहां खड़े थे, लेकिन किसी ने भी उस लड़की की मदद नहीं की। बाद में लोगों ने पुलिस की बात कही तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि जो करना है कर लो। बाद में फिर छूटकर आ जाउंगा।
मकान पर कब्जे को लेकर हो रही थी लड़ाई
वहीं वायरल वीडियो में लड़की और आरोपी मकान पर कब्जे को लेकर झगड़ते दिख रहे हैं। जिसके बाद आरोपी बिल्डर लड़की को नीचे फेंकने की धमकी देता है। लड़की चिल्लाती है। तो बिल्डर बोलता है कि तू मेरे मकान पर कब्जा करेगी, तो लड़की कहती है कि तू मेरे मकान पर कब्जा करेगा..। जिसके बाद आरोपी लड़की को थप्पड़ मारकर नीचे फेंक देता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





