back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रियंका शनिवार को प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगी

लखनऊ, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को बाराबंकी से तीन प्रतिज्ञा यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। यात्राएं 23 अक्टूबर से 1 नवंबर तक निकाली जाएंगी। कांग्रेस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतिज्ञा यात्रा बाराबंकी से शुरू होगी और लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर और जालौन होते हुए झांसी में समाप्त होगी। इसी तरह पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में यात्रा सहारनपुर से शुरू होकर मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, आगरा और मथुरा होते हुए चलेगी। अवध क्षेत्र में यात्रा वाराणसी से शुरू होकर चंदौली, सोनभद्र, मिजार्पुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और अमेठी होते हुए रायबरेली पर समाप्त होगी। इन प्रतिज्ञा यात्राओं के दौरान प्रियंका कई सभाएं करेंगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका यात्रा के दौरान शिक्षा और नौकरियों में महिलाओं के आरक्षण, महिलाओं के लिए मुफ्त शिक्षा, किसानों की कर्जमाफी और बिजली दरों में छूट जैसी घोषणाएं कर सकती हैं। वह पहले घोषणा कर चुकी हैं कि कांग्रेस राज्य में महिलाओं को कुल चुनावी टिकट का 40 प्रतिशत देगी। इसके अलावा उन्होंने छात्राओं को मोबाइल फोन और स्कूटी देने का भी वादा किया है। कांग्रेस की भी महिला मतदाताओं पर विशेष नजर है और वह जाति आधारित राजनीति को बेअसर करने के लिए प्रयास कर रही है। –आईएएनएस आरएचए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵