back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी ने देश को समर्पित किए ‘त्रिदेव’,तीनों मेड इन इंडिया युद्धपोत देंगे दुश्मनों को करारा जवाब

मुंबई के डॉकयार्ड पर PM मोदी ने कहा कि "नौसेना को नया सामर्थ्य मिला है। नेवी को मजबूत करने के लिए हम लोग कदम उठा रहे हैं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को मुंबई स्थित इंडियन नेवी डॉकयार्ड पर नौसेना के तीन युद्धपोत ‘त्रिदेव’ देश को समर्पित किए। ये तीनों INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाघशीर मेड इन इंडिया हैं। मोदी ने इस मौके पर कहा कि 21वीं सदी की नेवी को सशक्त बनाने में केंद्र सरकार बड़ा कदम उठा रही है। ये तीनों युद्धपोत देश की सुरक्षा को नई ताकत देंगे। वहीं आतंकवाद, ड्रग तस्करी से भी देश को बचाया जा सकेगा। 

तीनों युद्धपोत मेड इन इंडिया हैं

मुंबई के डॉकयार्ड पर पीएम मोदी ने कहा कि “नौसेना को नया सामर्थ्य मिला है। नेवी को मजबूत करने के लिये हमलोग कदम उठा रहे हैं। आज भारत की समुद्री विरासत नेवी के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए भी बहुत बड़ा दिन है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने नौसेना को नया सामर्थ्य और विजन दिया था। आज उनकी इस पावन धरती पर 21वीं सदी की नेवी को सशक्त करने की तरफ हम एक बड़ा कदम उठा रहे हैं। ये पहली बार हो रहा है, जब एक डिस्ट्रॉयर, एक फ्रिगेट और एक सबमरीन को एक साथ कमीशन किया जा रहा है। गर्व की बात कि ये तीनों मेड इन इंडिया हैं.”

तीनों पनडुब्बी एकसाथ नौसेना में शामिल

पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि “आज भारत की समुद्री विरासत, नौसेना के गौरवशाली इतिहास तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए बहुत बड़ा दिन है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने भारतीय नौसेना को नई ताकत और नया विजन दिया था, उन्‍हीं की पावन धरा पर आज हम 21वीं सदी की नौसेना को मजबूत करने में ये बड़ा कदम उठा रहे हैं। यह पहली बार ही है जब एक विध्वंसक, एक फ्रिगेट और एक पनडुब्बी तीनों को ही एक साथ नौसेना में शामिल किया गया है।”

भारत अपने हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

उन्‍होंने आगे कहा कि “आज भारत पूरे विश्व में विकासवाद की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। आज 15 जनवरी को आर्मी डे भी मनाया जाता है। देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले प्रत्येक जांबाज को मेरा नमन है। मां भारती की रक्षा में जुटे हर वीर-वीरांगना को मैं बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि 21वीं सदी के भारत का सैन्य सामर्थ्य भी अधिक सक्षम और आधुनिक हो ये देश की प्राथमिकता में है। जल, थल, नभ, डीप सी हो या फिर असीम अंतरिक्ष हर जगह भारत अपने हितों को सु​रक्षित कर रहा है।”

Advertisementspot_img

Also Read:

जब नन्हे बालक को PM मोदी ने किया सैल्यूट, खुशी से झूम उठा बच्चा — भावनगर में दिखा दिल छू लेने वाला दृश्य

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने गृह राज्य गुजरात के भावनगर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक लगभग एक किलोमीटर...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...