back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फिरोजाबाद स्टेशन से गुजरी प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस

फिरोजाबाद, 25 जून (हि.स.)। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की प्रेसिडेंटिशयल एक्सप्रेस शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फिरोजाबाद से गुजरी। इस दौरान स्टेशन पर डीएम और एसएसपी समेत काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। इस दौरान राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब नजर आये। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने गृह जनपद कानपुर के तीन दिवसीय दौरे पर है। उनका प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस से कानपुर जाना निर्धारित था। शुक्रवार को उनकी ट्रेन के टूण्डला और फिरोजाबाद स्टेशन से गुजरने को लेकर जिला प्रशासन सुवह से ही पूरी तरह से मुस्तैद था। रेलवे स्टेशन की सीमाओं को सील कर दिया गया था। प्लेटफार्म से गुजरने वाले रास्ता रस्सी से बंद कर दिया गया था। एफएच मेडिकल कालेज और अन्य फ्लाई ओवर पर वाहनों को कुछ देर के लिये रोक दिया गया था। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार व आरपीएफ और जीआरपी के जवान स्टेशन पर मौजूद रहे। सुबह से ही उनकी गाड़ी के आने का इंतजार हो रहा था। लगभग 3.23 बजे ट्रेन टूंडला से गुजरी तो 3.48 बजे फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन से गुजर गई। इस दौरान राष्ट्रपति की एक झलक देखने के लिए लोग बेताब नजर आये। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

फिरोजाबाद में सिरसागंज के टेंट हाउस में भीषण आग लगने से सब कुछ जलकर राख, जानिए अब क्या है ताजा हालत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक टेंट हाउस में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से...
spot_img

Latest Stories

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...