back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रपति ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति पुरस्कार से उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने साल 2020 और 2021 के लिए 29 उत्कृष्ट महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में नारी शक्ति पुरस्कार – 2020 और 2021 से सम्मानित किया। यह पुरस्कार वर्ष 2020 और 2021 के लिए 29 उत्कृष्ट और असाधारण महिला उपलब्धि हासिल करने वालों को प्रदान किया गया। इनमें अट्ठाईस पुरस्कार – (वर्ष 2020 और 2021 के लिए प्रत्येक में 14) – 29 महिलाओं को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में उनके असाधारण कार्य के लिए प्रदान किए गए। विशेष रूप से कमजोर और हाशिए पर रहकर उत्कृष्ट कार्य के लिए। महिलाओं की उपलब्धियों को स्वीकार करने के लिए, महिला और बाल विकास मंत्रालय महिलाओं और संस्थानों को महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण के लिए उनकी अथक सेवा के लिए नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करता है। वर्ष 2020 का पुरस्कार समारोह 2021 में कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति के कारण आयोजित नहीं किया जा सका था। साल 2020 के नारी शक्ति पुरस्कार अनीता गुप्ता, उषाबेन दिनेशभाई वसाव, नसीरा अख्तरी, संध्या धारी, निवृति राय, टिफनी ब्रारो, पद्मा यांगचान, जोधैया बाई बैगा, सायली नंदकिशोर अगवने, वनिता जगदेव बोराडे, मीरा ठाकुर, जया मुथु और तेजम्मा (संयुक्त रूप से), इला लोध (मरणोपरांत), आरती राणा को दिया गया था। साल 2021 के लिए सथुपति प्रसन्ना, तागे रीता ताखे, मधुलिका रामटेके, निरंजनाबेन मुकुलभाई कलारथी, पूजा शर्मा, अंशुल मल्होत्रा, शोभा गस्ती, राधिका मेनन, कमल कुंभारी, श्रुति महापात्र, बटूल बेगम, थारा रंगास्वामी, नीरजा माधवी और नीना गुप्ता को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। –आईएएनएस पीटीके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

रेड सी फिल्म फेस्टिवल में चमके सलमान खान, हॉलीवुड स्टार्स के साथ शेयर किया फ्रेम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने बुधवार को रेड सी फिल्म फेस्टिवल (Red Sea Film Festival) में आयोजित गोल्डन ग्लोब्स गाला डिनर...
spot_img

Latest Stories

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵