back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पश्चिमी यूपी का आज बढ़ेगा सियासी पारा, शाह सहारनपुर तो प्रियंका मुरादाबाद में भरेंगी हुंकार

लखनऊ, 2 दिसम्बर(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है। वैसे ही सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी मां शाकंभरी देवी राजकीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उधर, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी आज मुरादाबाद के बुद्धि विहार में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी। यह रैली पश्चिम यूपी में कांग्रेस की मजबूती का संदेश देगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर अपने यूपी दौरे की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए एक विशेष दिन है। सहारनपुर में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करूंगा। इसके आगे गृह मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार शिक्षा को प्रदेश के स्वर्णिम भविष्य का आधार मान कर संकल्पित भाव से कार्य कर रही है। ज्ञात हो 92 करोड़ की लागत से बन रही मां शाकुम्भरी विश्व विद्यालय सहारनपुर में राज्य विवि की स्थापना से उच्च शिक्षा के नए द्वार खुलेंगे। कालेजों के बोझ से दबी चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी को भी राहत मिलेगी। इसमें युवाओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के अवसर। मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली जनपद के 264 महाविद्यालय भी संबद्ध होंगे। स्थानीय विद्यार्थियों को ई-लर्निग एवं स्किल बेस्ड शिक्षा के माध्यम से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उधर, कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली की तैयारी पूरी कर ली गई। आज सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार में प्रतिज्ञा रैली को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी के आगमन का मुख्य मकसद मुरादाबाद से वेस्ट यूपी के पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरना है। कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि प्रतिज्ञा रैली में महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा उनके साथ मंच पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी होंगे। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत अन्य नेता मुरादाबाद पहुंच चुके हैं। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव यूपी में वाराणसी, गोरखपुर और महोबा में रैली कर चुकी हैं। अभी तक पश्चिमी यूपी में उनकी कोई रैली नहीं हुई है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के गढ़ में रैली करने के बाद आज प्रियंका गांधी मुरादाबाद में प्रतिज्ञा रैली कर रही हैं। –आईएएनएस विकेटी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...