back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुबंई में हो सकता है बड़ा आतंकी हमला, पुलिस ने जारी किया अलर्ट, कड़ी की सुरक्षा व्यवस्था

मुंबई में आतंकी हमले का खतरा बताया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी हमले की संभावना बताई है जिसकी वजह से पुलिस फोर्स को हर जगह तैनात किया गया है साथ ही हर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। मुंबई में एक बार फिर से आतंकी हमले का खतरा बताया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी हमले की संभावना बताई है और कुछ इनपुट्स भी शेयर किए हैं। जिसके बाद मुंबई की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस फोर्स को हर जगह तैनात किया गया है और हर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।

मुबंई में चारों ओर पुलिस का पहरा 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसी के अलर्ट के बाद मुंबई के कई धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस को भीड़भाड़ वाले स्थानों और धार्मिक स्थलों पर मॉक ड्रिल्स करने के लिए कहा गया है। शहर के सभी DCP को अपने-अपने इलाके में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

मार्केट में सिक्योरिटी ड्रिल 

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने क्रॉफर्ड मार्केट में मॉक ड्रिल की थी। यह इलाका बहुत भीड़भाड़ वाला है और यहां दो प्रमुख धार्मिक स्थल भी हैं। पुलिस ने कहा कि यह सुरक्षा के मद्देनजर की गई एक एक्सरसाइज थी।

अचानक क्यों किए जा रहे हैं सुरक्षा के उपाय

हालांकि, अचानक से ये सभी उपाय क्यों किए जा रहे हैं, इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया। पुलिस का कहना है कि आगामी त्योहारों और चुनावों को ध्यान में रखते हुए क्रॉफर्ड मार्केट और मुंबई के अन्य स्थानों पर मॉक ड्रिल की जा रही है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

ठाणे: AIMIM की ‘हिजाब वाली’ पार्षद सहर शेख की जीत के बाद पिता का वीडियो हुआ वायरल, बोले-किसी के बाप के…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। ठाणे में वार्ड नंबर 30 से AIMIM की युवा नेता सहर शेख ने जीत दर्ज की है। जीत के...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵