नई दिल्ली, 01 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) का वेब पोर्टल “एमवाई एनईपी2020” प्लेटफार्म लॉन्च किया। शिक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राष्ट्रीय व्यावसायिक मानकों के शिक्षकों (एनपीएसटी) और नेशनल मिशन फॉर मेंटरिंग प्रोग्राम सदस्यता (एनएमएम) के विकास का मसौदा तैयार करने के इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों से 15 मई तक सुझाव आमंत्रित किये हैं। एनसीटीई का डिजिटल परामर्श का यह प्रयास शिक्षक, शिक्षा पेशेवरों, शिक्षाविदों और अन्य हितधारकों की भागीदारी को बढ़ावा देगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील




