back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुजरात में 4 प्रमुख योजनाओं के शत-प्रतिशत संपूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित उत्कर्ष समारोह को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (12 मई) को भरूच, गुजरात में आयोजित किए जा रहे उत्कर्ष समारोह को वर्चुअल तरीके से संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि भरूच के जिला प्रशासन ने इस वर्ष 1 जनवरी से 31 मार्च तक उत्कर्ष पहल अभियान का संचालन किया, जिसका उद्देश्य विधवाओं, बुजुर्गो और निराश्रित नागरिकों को सहायता प्रदान करने वाली योजनाओं का पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करना था। बयान के अनुसार, चार योजनाओं के लिए कुल 12,854 लाभार्थियों की पहचान की गई है। इन योजनाओं में गंगा स्वरूपा आर्थिक सहाय योजना, इंदिरा गांधी वृद्ध सहाय योजना, निराधार वृद्ध आर्थिक सहाय योजना और राष्ट्रीय कुटुम्ब सहाय योजना शामिल हैं। यह कार्यक्रम जिले में राज्य सरकार की चार प्रमुख योजनाओं के 100 प्रतिशत पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। ये योजनाएं जरूरतमंद लोगों को समय पर वित्तीय सहायता प्रदान करने में मदद करेंगी। अभियान के दौरान, योजना के लाभ से वंचित लोगों के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए तालुका-वार व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबरों की घोषणा की गई। पीएमओ ने कहा, जिले के सभी गावों और नगर पालिका क्षेत्र के वाडरें में उत्कर्ष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने वाले आवेदकों को मौके पर ही स्वीकृति प्रदान की गई। अभियान को और सुविधाजनक बनाने के लिए उत्कर्ष सहायकों को प्रोत्साहन भी दिए गए। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

ब्रज की रंगभरी होली 2026: लड्डू से लठमार तक, पढ़ें 9 दिन के जश्न का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ब्रजभूमि में होली सिर्फ एक दिन का पर्व नहीं, बल्कि राधा-कृष्ण की लीला, प्रेम और परंपरा का नौ दिनों तक चलने...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...