नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों से आग्रह किया है कि “हर घर तिरंगा” को जन आंदोलन बनाया जाए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री ने बदली तस्वीर
सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगा लगा दिया है और हर किसी से आग्रह किया है कि वो भी ऐसा ही करें। उन्होंने यह भी निवेदन किया है कि सब लोग तिरंगे के साथ लिए गए अपनी सेल्फीज भी शेयर करें और इस हर घर तिंरगा पहल का जश्न मनाएं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर किया पोस्ट
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है। इस साल स्वतंत्रता दिवस आने वाला है। तो एक बार फिर से हर घर तिरंगा को एक यादगार जन आंदोलन बनाते हैं। मैं अपनी प्रोफाइल पिक्चर बहल रहा हूं। साथ ही आप लोगों से आग्रह करता हूं कि आप भी ऐसा ही करें। और हां harghartiranga.com पर अपनी सेल्फीज शेयर करें।
11 अगस्त से 14 अगस्त तक चलेगी कैंपेन
बीजेपी पार्टी पूरे देश में 11 अगस्त से हर घर तिरंगा कैंपेन चलाने वाली है। सत्ताधारी पार्टी 11 अगस्त से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस को लेकर एक कैंपेन भी चलाएगी। इस दौरान हर घर, दुकान, कार्यालय पर तिरंगा लहराया जाएगा। साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।
2021 में हुई थी हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत
हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत 2021 में आजादी के 75 वर्ष मनाने के उपलक्ष में की गई थी। इस इनिशिएटिव के पीछे आइडिया था लोगों के बीच देशभक्ती की भावना को जगाना और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के लिए लोगों को जागरूक करना।
उल्लेखनीय है कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत सरकार की पहल है आजादी के 75 सालों का जश्न मनाने का। यह देश के लोगों को समर्पित है जिनमें प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की ताकत और जज्बा है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar




