नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पैरिस ओलंपिक में कुश्ती के कंपीटीशन में वजन ज्यादा होने के कारण विनेश फोगाट को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। विनेश ने इसके विरोध में CAS में केस डाला। अब खबर है कि उनका केस जाने-माने वकील हरीश साल्वे लड़ेंगे। बता दें कि हरीश साल्वे सलमान खान और पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव का केस भी लड़ चुके हैं।
विनेश ने CAS में की है अपील
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक्स में डिस्क्वालिफिकेशन को लेकर CAS में अपील की है। उन्होंने कहा है कि उन्हें या तो गोल्ड मेडल के लिए खेलने का मौका दिया जाए या फिर जॉइंट सिल्वर मेडल दिया जाए। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि CAS अपना फैसला गुरुवार को ही सुना देगा।
क्या है CAS, जानिए कैसे करता है काम
द कोर्ट फॉर आर्बिटरेशन फॉर स्पोर्ट की स्थापना 1984 में की गई थी। यह एक स्वतंत्र संस्था है जो खेल से जुड़े मुद्दों पर मिडिएशन के जरिए मुद्दों को सुलझाता है। ऐसी संस्था है जिसकी फंडिंग और संचालन इंटरनेशनल काउंसिल फॉर आर्ब्रिट्रेशन फॉर स्पोर्ट करती है। आपको बता दें कि इसी बीच विनेश फोगाट ने गुरुवार को कुश्ती से सन्यास लेने की घोषणा की थी।
साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया की प्रतिक्रिया आई सामने
उनके सन्यास लेने की घोषणा करने के बाद साक्षी मलिक की प्रतिक्रिया सामने आई है। साक्षी ने कहा, ‘तुम नहीं हारीं, हर वो बेटी हारी है जिसके लिए तुम लड़ीं और जीतीं।’ वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि विनेश का स्वागत वैसे ही होगा जैसे एक गोल्ड मेडलिस्ट का होता है।
ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया ने लिखा, ‘विनेश आप हारी नहीं, हराया गया है। हमारे लिए आप सदैव विजेता ही रहेंगी। आप भारत की बेटी होने के साथ-साथ भारत का अभिमान भी हो।’
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar.in




