back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Monsoon Session: 22 मिनट में आतंकी ढेर, ISS पर तिरंगा: मॉनसून सत्र के पहले दिन PM मोदी के दमदार बोल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस सत्र को विकास, नीति निर्माण और जनकल्याण की दिशा में एक अहम मौका बताया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस सत्र को विकास, नीति निर्माण और जनकल्याण की दिशा में एक अहम मौका बताया। पीएम मोदी ने कहा कि मॉनसून नवीनता और नवसर्जन का प्रतीक होता है, और इससे देश को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।

अच्छा मॉनसून, किसानों के लिए राहत की खबर

पीएम मोदी ने कहा कि इस बार मॉनसून अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है, जो किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में इस बार तीन गुना अधिक जल भंडारण हुआ है, जिससे अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, 22 मिनट में खत्म किया मिशन

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि पहली बार भारत का तिरंगा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर फहराया गया है। उन्होंने इसे भारतीय वैज्ञानिकों की क्षमता और टेक्नोलॉजी में बढ़ते कदमों का प्रतीक बताया। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करते हुए बताया कि भारतीय सेना ने सिर्फ 22 मिनट में आतंकियों को खत्म कर दिया। उन्होंने कहा, “हमने 100% लक्ष्य प्राप्त किया, और यह ‘मेड इन इंडिया’ सैन्य ताकत की सफलता है, जिसने दुनिया का ध्यान खींचा है।

नक्सल प्रभावित इलाकों में बदलाव की बयार

प्रधानमंत्री ने बताया कि अब कई जिले नक्सल प्रभाव से मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब बम-बंदूक नहीं, बल्कि संविधान की जीत हो रही है। रेड कॉरिडोर अब ग्रीन ग्रोथ ज़ोन बनता जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले भारत 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, लेकिन अब तीसरे नंबर की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि बीते वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं और महंगाई दर में गिरावट आई है।

सभी सांसदों से एकता की अपील

अंत में प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों और राजनीतिक दलों से अपील की कि मॉनसून सत्र में देश की उपलब्धियों को एक स्वर में रखा जाए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल देश की जनता को प्रेरणा मिलेगी बल्कि पूरी दुनिया को भारत की ताकत का संदेश जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान राजनीतिक सौहार्द की खास तस्वीर देखने को मिली। नरेंद्र मोदी ने विदा हो रहे वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...