नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकुंभ में स्न्नान करने के लिए आज प्रयागराज पहुंच गए हैं। आज का दिन काफी शुभ हैं क्योकि आज गुप्त नवरात्रि की अष्टमी हैं। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। और ये भी ध्यान में रखा गया है कि लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। पीएम के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उप मुख्यमंत्री- केशव प्रसाद मौर्य समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी मौजूद हैं।
कुछ ही देर में पीएम मोदी करेंगे स्नान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय संगम के काफी करीब पहुंच गए हैं। उनकी नांव के साथ ही छोटी-छोटी नांव भी चल रही उनकी सुरक्षा के लिए। नांव पर बैठकर पीएम संगम के चारों तरफ का नजारा देख रहे हैं। कुछ ही देर बाद पीएम मोदी स्नान भी करने वाले हैं। इस दौरान अन्य साधु-संत भी मौजूद रहेंगे, जो मंत्रोच्चार से गंगा पूजन करवाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय संगम में मौजूद हैं और उनको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए है। हालांकि थोड़ी देर के लिए वीआईपी घाट तक जाने वाले रास्ते पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा, लेकिन इसके अलावा कोई रास्ता बंद या डायवर्ट नहीं किया गया है। वहीं महाकुंभ में लगतार श्रधालुओं की भीड़ लगी हुई हैं। लोग बड़े कतार में यहां आ रहे हैं और आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।
महाकुंभ में स्नान का महत्व
संगम स्नान करने का काफी महत्व है। ऐसा माना जाता है कि, महाकुंभ में स्न्नान करने से आपके सारे पाप धुल जाते हैं। इसके अलावा सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। संगम नदी में स्नान करने के बाद वहां पूजा अर्चना भी की जाती हैं।स्नान के बाद संगम में दान देने का भी महत्त्व हैं। ऐसा माना जाता हैं कि दान करने से आपके ऊपर देवी देवता की कृपा बानी रहती है। आपके पितरों क भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।इस लिए दान और पूजा जरूर करना चाहिए।




