back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Modi Kumbh Snan: महाकुंभ पहुंचकर पीएम मोदी ने लगाई आस्था की डुबकी, सामने आई स्नान और पूजा करने की तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ में रुद्राक्ष की माला लेकर महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी सामने आई पीएम की तस्वीरें।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकुंभ में स्न्नान करने के लिए आज प्रयागराज पहुंचे थे। इस दौरान संगम में डुबकी लगाते हुए पीएम ने हाथ में रुद्राक्ष की माला लिए हुए हैं। और मंत्र उच्चारण भी कर रहे हैं। स्न्नान करने के बाद पीएम ने सूर्य भगवन को भी अर्ध्य दिया है। पीएम के डुबकी लगते समय पीछे से मंत्रों की गूंज भी सुनाई दे रही हैं। इस दौरान पीएम लाल रंग के कपड़े में नजर आ रहे हैं। इसके बाद पीएम ने संगम नदी में ही उन्होंने परिक्रमा भी लगाई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं।  

पीएम मोदी ने लगाई संगम में डुबकी 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डुबकी लगाते हुए तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में पीएम आस्था में मग्न मुक्त होकर डुबकी लगा रहे हैं। इसके साथ आप वीडियो में देख सकते हैं कि पीएम मंत्रों का उच्चारण भी कर रहे हैं। पीएम नव में बैठकर संगम नदी में पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उप मुख्यमंत्री- केशव प्रसाद मौर्य समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी मौजूद हैं। संगम के चारों तरफ उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। हालांकि संगम के बाद पीएम का कोई और कार्यक्रम नहीं है। पीएम संगम में डुबकी लगाने के बाद सीधा दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।  

महाकुंभ में स्नान करने के बाद पीएम ने पूजा अर्चना भी की। पीएम ने संगम नदी को फूल अर्पित किया। इसके दौरान चारों तरफ मंत्र उच्चारण भी चल रहा था। इसके बाद पीएम मोदी नांव से वापस आ रहे हैं। वहीं पीएम महाकुंभ से निकलकर अपनी गाड़ी पर बैठकर दिल्ली के लिए किसी भी समय निकल सकते हैं। दरअसल दिल्ली में आज यानि 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा का चुनाव हो रहा है। वहीं इसका नतीजा 8 फरवरी को आएगा। 

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान जंग के बीच PM मोदी की मिडिल ईस्ट डिप्लोमेसी तेज, 5 देशों के नेताओं से की बातचीत, जानिए क्या हुई बात?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी जंग (Iran War) के बीच भारत ने कूटनीतिक स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵