नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अक्टूबर 2024 को भारत मंडपम, नई दिल्ली से इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2024 (IMC 2024) का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2024 के उद्घाटन के समय अपने संबोधन में सभी से AI के नैतिक इस्तेमाल की अपील की और अपना संबोधन जारी रखते हुए कहा कि सुरक्षा, समानता और सम्मान सभी चर्चाओं के केंद्र में होनी चाहिए।
भारत का डिजिटल विजन चार स्तंभों में काम करता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2024 के उद्घाटन के समय कहा कि भारत ने अंतिम छोर तक आपूर्ति के लिए डिजिटल संपर्क को एक प्रभावी साधन बना दिया है। भारत का डिजिटल विजन चार स्तंभों में काम करता है, जिसमे सस्ते उपकरण, किफायती डेटा, सभी कोनों तक संपर्क और डिजिटल-फर्स्ट शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में जानकारी दी कि भारत ने पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से 8 गुना अधिक दूरी तक ऑप्टिक फाइबर बिछा दिया है।
डिजिटल दुनिया को भी नियमों तथा विनियमों की आवश्यकता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन जारी रखते हुए कहा कि जिस तरह से वैश्विक समुदाय ने विमानन क्षेत्र के लिए एक बड़ी रूपरेखा तैयार की है। उसी तरह से डिजिटल की दुनिया को भी नियमों तथा विनियमों की आवश्यकता है। वैश्विक संस्थाओं को इसके लिए एकसाथ मिलकर यह तय करना होगा कि हमें क्या करना चाहिए औए क्या नहीं।
देश के अधिकतर जगहों पर 5G दूरसंचार सेवाएं मौजूद हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम से अपने संबोधन में सभी से AI के नैतिक इस्तेमाल की अपील की और अपना संबोधन जारी रखते हुए कहा कि सुरक्षा, समानता और सम्मान सभी चर्चाओं के केंद्र में होनी चाहिए। उन्होंने इसको लेकर भारत के अनुभव की चर्चा करते हुए कहा कि इसको तेजी से भारत में क्रियान्वयन करने के बाद देश के अधिकतर जगहों पर 5जी दूरसंचार सेवाएं मौजूद हैं और 6 जी पर पहले ही काम शुरू किया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम से अपना संबोधन जारी रखते हुए कहा कि भारत पिछले दशक में मोबाइल फोन के आयातक से निर्यातक बन चुका है।
बता दें कि अगर आप इंडियन मोबाइल कांग्रेस की वेबसाइट में विजिट करेंगे तो उसमे बताया गया है कि आपको उनकी वेबसाइट में सेटेलाइट कम्युनिकेशन, 5G और 6G, सेमीकंडक्टर, डीप टेक, इलेक्ट्रोनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के बारे में जानकारी दी जाएगी।





