नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क/आज पीएम नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गांदरबल जिले के सोनमर्ग में बने जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि वह सुरंग के उद्घाटन के लिए सोनमर्ग की यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
पीएम नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के गांदरबल पहुंचे हैं। जहां पर उन्होंने Z-Morh टनल का उद्घाटन किया। इस दौरान, जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और एलजी मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है वही जेड-मोड व अन्य क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा समूह (SPG) को तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीएम के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने विशेष रूप से मध्य कश्मीर में अतिरिक्त चौकियां को भी स्थापित किया हैं इसी के साथ ही निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि घाटी के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एसपीजी को तैनात किया गया है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने PM की तारीफ की
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘आपने (पीएम मोदी) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनगर में अपने कार्यक्रम के दौरान 3 बहुत अहम बातें कही थी उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि “हम मुल्क का सौदा करने के लिए तैयार नहीं थे। पीएम नरेंद्र मोदी का यहां मौजूद होना इस बात की गवाही है कि वो लोग जो इस मुल्क की बेहतरी नहीं चाहते है। वो कभी कामयाब नहीं हो सकते है। उन्हें हम हमेशा हराकर वापस भेजेंगे. जम्मू कश्मीर के लोग आज इस बात से मुतमइन हैं कि इस टनल का शुभारंभ आपके हाथों से हुआ है।
सीएम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री साहब, आज इस सुरंग के उद्घाटन कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति इस बात का गवाई दे रहा है कि जो लोग इन हमलों को अंजाम देते है जो लोग इस देश की भलाई नहीं चाहते हैं। जो लोग जम्मू-कश्मीर में शांति और प्रगति नहीं देखना चाहते हैं, वे कभी भी नहीं हो सकते है वे हमेशा हार का सामना करेंगे। हम उन्हें हमेशा हराएंगे व यहां से वापस हमेशा भेजेंगे।




