back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी ने किया श्रीनगर-लेह से जोड़ने वाली Z-Morh Tunnel का उद्घाटन, CM उमर अब्दुल्ला ने पीएम की तारीफ की

आज पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-लेह से जोड़ने वाली Z-Morh Tunnel का उद्घाटन किया इस सुरंग की लंबाई 6.4 किलोमीटर की है।

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क/आज पीएम नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गांदरबल जिले के सोनमर्ग में बने जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि वह सुरंग के उद्घाटन के लिए सोनमर्ग की यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

पीएम नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के गांदरबल पहुंचे हैं। जहां पर उन्होंने Z-Morh टनल का उद्घाटन किया। इस दौरान, जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और एलजी मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है वही जेड-मोड व अन्य क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा समूह (SPG) को तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीएम के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने विशेष रूप से मध्य कश्मीर में अतिरिक्त चौकियां को भी स्थापित किया हैं इसी के साथ ही निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि घाटी के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एसपीजी को तैनात किया गया है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने PM की तारीफ की

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘आपने (पीएम मोदी) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनगर में अपने कार्यक्रम के दौरान 3 बहुत अहम बातें कही थी उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि “हम मुल्क का सौदा करने के लिए तैयार नहीं थे। पीएम नरेंद्र मोदी का यहां मौजूद होना इस बात की गवाही है कि वो लोग जो इस मुल्क की बेहतरी नहीं चाहते है। वो कभी कामयाब नहीं हो सकते है। उन्हें हम हमेशा हराकर वापस भेजेंगे. जम्मू कश्मीर के लोग आज इस बात से मुतमइन हैं कि इस टनल का शुभारंभ आपके हाथों से हुआ है।

सीएम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री साहब, आज इस सुरंग के उद्घाटन कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति इस बात का गवाई दे रहा है कि जो लोग इन हमलों को अंजाम देते है जो लोग इस देश की भलाई नहीं चाहते हैं। जो लोग जम्मू-कश्मीर में शांति और प्रगति नहीं देखना चाहते हैं, वे कभी भी नहीं हो सकते है वे हमेशा हार का सामना करेंगे। हम उन्हें हमेशा हराएंगे व यहां से वापस हमेशा भेजेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमत्री फारूक अब्दुल्ला एक शादी समारोह में पहुंचे थे। उस दौरान एक कमल सिंह...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵