back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भूस्खलन से पहले चेतावनी प्रणाली के लिए पायलट परियोजना बनी : सरकार

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने राष्ट्रीय पर्यावरण अनुसंधान परिषद (यूके) द्वारा वित्त पोषित, बहु-संघ लैंडस्लिप परियोजना के तहत ब्रिटिश भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (बीजीएस) के सहयोग से भारत के लिए एक प्रोटोटाइप क्षेत्रीय भूस्खलन-पूर्व चेतावनी प्रणाली सिस्टम (एलईडब्ल्यू)विकसित की है। यह जानकारी गुरुवार को संसद को दी गई। पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया, इस परियोजना का इस समय भारत में दो पायलट क्षेत्रों में जीएसआई द्वारा मूल्यांकन और परीक्षण किया जा रहा है। एक पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में और दूसरा तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में है। जीएसआई, लैंडस्लिप परियोजना के माध्यम से 2017 से बारिश की सीमा के आधार पर एक प्रायोगिक क्षेत्रीय एलईडब्ल्यू विकसित करने में लगा हुआ है। लैंडस्लिप अनुसंधान ने 2020 में दो परीक्षण क्षेत्रों के लिए रेनफॉल थ्रेसहोल्ड के आधार पर एक प्रोटोटाइप मॉडल विकसित किया है। लैंडस्लिप इस समय भारत में कई भूस्खलन संभावित राज्यों में एक समान प्रयास करने के लिए क्षेत्रीय एलईडब्ल्यूएस के उपरोक्त उपकरणों को राष्ट्रीय नोडल एजेंसी (जीएसआई) को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में है। साल 2020 के मानसून के बाद से जीएसआई ने परीक्षण और मूल्यांकन के लिए दो पायलट क्षेत्रों में जिला प्रशासन को मानसून के दौरान दैनिक भूस्खलन पूवार्नुमान बुलेटिन जारी करना भी शुरू कर दिया है। जीएसआई राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा गठित संघ का एक हिस्सा है, जिसमें विभिन्न संस्थानों/संगठनों के वैज्ञानिक शामिल हैं। से संस्थान हैं- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी, नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर/ इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी, डिफेंस जियोइनफॉरमैटिक्स रिसर्च इस्टैब्लिशमेंट, आईआईटी-रुड़की आदि। यह कंसोर्टियम निगरानी के तरीकों का सुझाव देने की संभावना का पता लगाने के उद्देश्य से काम करता है और हिमस्खलन, झील विस्फोट, बाढ़/भूस्खलन सहित चट्टान/बर्फ हिमस्खलन की घटनाओं की भविष्यवाणी करने के लिए प्रारंभिक चेतावनी देता है। जीएसआई ने 2021 से उत्तराखंड, केरल और सिक्किम जैसे अन्य परीक्षण क्षेत्रों में क्षेत्रीय एलईडब्ल्यूएस विकसित करने के लिए आर एंड डी गतिविधियों और आधारभूत कार्य शुरू किया है और 2022 तक पांच अतिरिक्त राज्यों (हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, असम, मेघालय और मिजोरम) को जोड़ने की भी योजना है। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵