back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में भी लोग चख सकेंगे बिहारी व्यंजनों का स्वाद, बिहार भवन कैंटीन से घर पहुंचेगा खाना

पटना, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। अगर आप दिल्ली में हैं और आप बिहारी व्यंजनों के शौकीन हैं, तो अब आपको इसके लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। फोन द्वारा ऑर्डर देते ही आपके घर तक आपको बिहार का स्वादिष्ट भोजन पहुंच जाएगा। बिहार सरकार ने अब इसकी व्यवस्था कर दी है। दिल्ली स्थित बिहार भवन का कैंटीन अब ऑनलाइन फूड डिलिवरी करने वाली कंपनी जोमैटो से जुड़ गया है। आप अब बिहार भवन के कैंटीन में बने बिहार के पसंदीदा व्यंजन जोमैटो के जरिए ऑर्डर कर सकते हैं। इस सुविधा की शुरूआत के साथ ही बिहार भवन के कैंटीन से खाने की डिमांड बढ़ गई है। बिहार भवन के स्थानिक आयुक्त और भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी पलका साहनी ने आईएएनएस को फोन पर बताया, बिहार भवन का कैंटीन अब जोमैटो पर है। बिहार भवन में शेफ बिहार के पारंपरिक व्यंजनों को अलग तरीके से बनाते हैं, जो स्वादिष्ट होता है। उन्होंने कहा कि जोमैटो से कैंटीन का करार हो गया है। बिहार भवन के प्रबंधक शुभांकर सिंह बताते हैं कि बिहार के बहुत सारे लोग या तो दिल्ली में रहते हैं या फिर उनका दिल्ली आना-जाना लगा रहता है। ऐसे लोग दिल्ली में बिहारी व्यंजनों के लिए तरसते थे, अब उन्हें घर बैठे बिहारी व्यंजन पहुंच सकेगा। ऐसे लोगों के लिए यह सुविधा बहुत पसंद आ रही है। उन्होंने बताया कि पहले ऐसे लोगों को बिहार भवन के कैंटीन आना पड़ता था, जिससे कैंटीन में भीड लग जाती थी। अब ऐसे लोग बिहार के लजीज व्यंजनों को घर बैठे मंगा सकते हैं। सिंह कहते हैं कि इस सुविधा के उपलब्ध होने के बाद मांग बढ़ने का भी दावा करते हैं। उन्होंने कहा, इस सुविधा की शुरूआत के साथ बिहार भवन के कैंटीन से खाने की डिमांड बढ़ गई है। अधिकारी बताते हैं कि बिहारी व्यंजन दिल्ली में भी उपलब्ध होते हैं, लेकिन बिहार के व्यंजनों वाला खांटी स्वाद और खुशबू यहां के बने खाने में नहीं मिल पाता। यहां के बने खाने बिहारी तरीके से तैयार किए जा रहे हैं, जिसे बिहार के लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। उन्होंने हालांकि कहा कि अभी तो शुरूआत हुई है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में यहां के खाने की और मांग बढ़ेगी। अधिकारी कहते हैें कि बिहारियों के सबसे पसंदीदा व्यंजनों में शुमार लिट्टी चोखा तो यहां उपलब्ध है ही बैंगन का चोखा, बिहारी फ्लेवर में चिकेन करी, भूना हुआ मटन और सरसों वाली स्पेशल मछली भी यहां उपलब्ध रहती है। बिहार के कई व्यंजन खास तौर पर प्रसिद्ध हैं। यहां बिहार का लौंगलता, बालूशाही, सिलाव का खाजा और खूबी का लड्डू भी आपको मिलेगा। –आईएएनएस एमएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...