back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पिछले साल चुनाव जीतने वाले मुख्यमंत्रियों में हिमंत बिस्वा सरमा और पिनाराई विजयन को सबसे लोकप्रिय सीएम मान रहे लोग: सर्वे

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। मई 2021 में विधानसभा चुनाव जीतने वालों में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके केरल के समकक्ष पिनाराई विजयन को लोगों की ओर से सबसे लोकप्रिय सीएम का दर्जा दिया गया है। आईएएनएस-सीवोटर के एक हालिया सर्वे में यह बात सामने आई है। इसके बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को लोग लोकप्रिय मानते हैं। आईएएनएस-सीवोटर ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश (पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी) में एक साल का व्यापक मूल्यांकन किया, जहां पिछले साल चुनाव हुए थे। इस दौरान राज्यों के नागरिकों से कई सवाल पूछे गए। सर्वेक्षण के दौरान, उत्तरदाताओं को अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के प्रदर्शन की रेटिंग करने के लिए कहा गया था। असम के मामले में, 43 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाताओं ने कहा कि वे हिमंत बिस्वा सरमा के प्रदर्शन से बहुत संतुष्ट रहे हैं, जबकि केरल और तमिलनाडु के मामले में 41 प्रतिशत से अधिक लोगों ने समान प्रतिक्रिया व्यक्त की। हिमंत बिस्वा सरमा की उच्च रेटिंग एक गहरे ध्रुवीकृत राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में सामने आई है, जहां मुसलमान, जो एक तिहाई से अधिक मतदाताओं के साथ मजबूत स्थिति में हैं, भाजपा के प्रति अनुकूल नहीं हैं। इसके विपरीत, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बहुत संतुष्ट श्रेणी में 39 प्रतिशत अंक हासिल किए। यह भी महत्वपूर्ण तथ्य है कि उनकी पार्टी के पीछे लगभग समान संख्या में अल्पसंख्यक खड़े रहे। सरमा ने 2015 में भाजपा में शामिल होने के लिए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने राज्य के चुनावी इतिहास में पहली बार असम में 2016 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। तमिलनाडु के 44 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि वे स्टालिन के प्रदर्शन से कुछ हद तक संतुष्ट हैं, जबकि 37 प्रतिशत असम उत्तरदाताओं ने सरमा के प्रदर्शन से कुछ हद तक संतुष्ट होने की बात कही। असम में राजनीति की ध्रुवीकृत प्रकृति को दर्शाते हुए, लगभग 18 प्रतिशत उत्तरदाता प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं दिखे, जबकि तमिलनाडु के 13 प्रतिशत उत्तरदाता स्टालिन के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं दिखाई दिए। 2021 के चुनावों में आश्चर्यजनक रूप से विजेता बने पिनाराई विजयन के बारे में बात की जाए तो 41 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने उनके प्रदर्शन से बहुत संतुष्ट होने की बात कही, जबकि अन्य 30 प्रतिशत उनके प्रदर्शन से कुछ हद तक संतुष्ट हैं। लगभग 27 प्रतिशत उत्तरदाता उसके प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल में सफलता प्राप्त करने वाली ममता को उम्मीद के मुताबिक लोगों का समर्थन हासिल नहीं हुआ। 39 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाताओं ने कहा कि वे उनके प्रदर्शन से बहुत संतुष्ट हैं, जबकि अन्य 41 प्रतिशत कुछ हद तक संतुष्ट हैं। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...