नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (Paytm) ने अपने मूवी टिकटिंग कारोबार को Zomato Ltd को बेचने का निर्णय लिया है। इसको लेकर Paytm और Zomato के बीच 2,048 करोड़ रुपये कैश की डील हुई है। पेटीएम ने अपने इस फैसले का कारण बताते हुए कहा है कि वे अपने पेमेंट और फाइनेंस सर्विसेज डिस्ट्रीब्यूशन पर अधिक फोकस करना चाहते हैं। इस खबर के सार्वजनिक हो जाने के बाद 22 अगस्त 2024 को Zomato के शेयर में मामूली सी गिरावट देखी गई, वहीं Paytm के शेयर में उछाल देखी गयी।
जिसको खरीदने के बाद zomato का इसमें मालिकाना हक हो जाएगा
Paytm ने इसको लेकर स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी साझा की। Paytm ने कहा कि उनका अपने इंटरटेनमेंट टिकटिंग बिजनेस को Zomato को बेचने के लिए समझौता हो गया है। Paytm का Zomato के साथ समझौते के अनुसार इसमें मूवी, खेल और इवेंट (लाइव परफॉरमेंस) टिकटिंग को शामिल किया गया है, जिसको खरीदने के बाद zomato का इसमें मालिकाना हक हो जाएगा। अभी इसमें Paytm के 280 कर्मचारी कार्यरत हैं, जो इस डील के बाद zomato के कर्मचारी हो जाएंगे।
पेटीएम के पास पेमेंट और फाइनेंस सर्विस डिस्ट्रीब्यूशन के बिजनेस बचेंगे
वहीं Paytm ने इस डील को लेकर अपने यूजर्स के लिए कहा है कि वे 12 महीने तक Paytm ऐप पर मूवी और इवेंट टिकट की सुविधा उपलब्ध रखेंगे, जिससे यूजर्स और मर्चेंट पार्टीशिपेंट्स को किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। Paytm ने जानकारी दी है कि zomato के साथ उनका इसको लेकर लेनदेन इस तिमाही तक पूरा हो जाएगा। वहीं Paytm ने अपना आगे का प्लान बताते हुए कहा है कि वे पेमेंट और फाइनेंस सर्विस डिस्ट्रीब्यूशन पर अपना पूरा ध्यान केन्द्रित करेंगे। अब पेटीएम की zomato के साथ डील पूरी हो जाने के बाद, पेटीएम के पास पेमेंट और फाइनेंस सर्विस डिस्ट्रीब्यूशन के बिजनेस बचेंगे। जिस पर पेटीएम ने पूरी तरह से फोकस करने का निर्णय लिया है।





