back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paytm ने Zomato को बेचा अपना मूवी टिकटिंग का बड़ा बिजनेस, 2048 करोड़ रुपये में हुई डील, अब पेटीएम…

Paytm: पेटीएम ने कहा कि उनका अपने इंटरटेनमेंट टिकटिंग बिजनेस को Zomato को बेचने के लिए समझौता हो गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (Paytm) ने अपने मूवी टिकटिंग कारोबार को Zomato Ltd को बेचने का निर्णय लिया है। इसको लेकर Paytm और Zomato के बीच 2,048 करोड़ रुपये कैश की डील हुई है। पेटीएम ने अपने इस फैसले का कारण बताते हुए कहा है कि वे अपने पेमेंट और फाइनेंस सर्विसेज डिस्‍ट्रीब्‍यूशन पर अधिक फोकस करना चाहते हैं। इस खबर के सार्वजनिक हो जाने के बाद 22 अगस्त 2024 को Zomato के शेयर में मामूली सी गिरावट देखी गई, वहीं Paytm के शेयर में उछाल देखी गयी।  

जिसको खरीदने के बाद zomato का इसमें मालिकाना हक हो जाएगा

Paytm ने इसको लेकर स्‍टॉक एक्‍सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी साझा की। Paytm ने कहा कि उनका अपने इंटरटेनमेंट टिकटिंग बिजनेस को Zomato को बेचने के लिए समझौता हो गया है। Paytm का Zomato के साथ समझौते के अनुसार इसमें मूवी, खेल और इवेंट (लाइव परफॉरमेंस) टिकटिंग को शामिल किया गया है, जिसको खरीदने के बाद zomato का इसमें मालिकाना हक हो जाएगा। अभी इसमें Paytm के 280 कर्मचारी कार्यरत हैं, जो इस डील के बाद zomato के कर्मचारी हो जाएंगे। 

पेटीएम के पास पेमेंट और फाइनेंस सर्विस डिस्‍ट्रीब्‍यूशन के बिजनेस बचेंगे

वहीं Paytm ने इस डील को लेकर अपने यूजर्स के लिए कहा है कि वे 12 महीने तक Paytm ऐप पर मूवी और इवेंट टिकट की सुविधा उपलब्ध रखेंगे, जिससे यूजर्स और मर्चेंट पार्टीशिपेंट्स को किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। Paytm ने जानकारी दी है कि zomato के साथ उनका इसको लेकर लेनदेन इस तिमाही तक पूरा हो जाएगा। वहीं Paytm ने अपना आगे का प्लान बताते हुए कहा है कि वे पेमेंट और फाइनेंस सर्विस डिस्‍ट्रीब्‍यूशन पर अपना पूरा ध्यान केन्द्रित करेंगे। अब पेटीएम की zomato के साथ डील पूरी हो जाने के बाद, पेटीएम के पास पेमेंट और फाइनेंस सर्विस डिस्‍ट्रीब्‍यूशन के बिजनेस बचेंगे। जिस पर पेटीएम ने पूरी तरह से फोकस करने का निर्णय लिया है।  

Advertisementspot_img

Also Read:

31 दिसंबर से क्यों हड़ताल पर जा रहे हैं गिग वर्कर्स? जानिए Swiggy-Zomato से लेकर Amazon तक पर क्या पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेजन, स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिट, फ्लिपकार्ट और जैप्टो जैसे बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से जुड़े गिग वर्कर्स ने 31 दिसंबर 2025 से राष्ट्रव्यापी...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...

इस हफ्ते OTT पर आएगी कई बड़ी फिल्में और सीरीज, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इन दोनों सिनेमाघरों में फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵