back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओवैसी और महबूबा मुफ्ती को फिर से पढ़ना चाहिए इतिहास – केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी

नई दिल्ली, 16 मई ( आईएएनएस )। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने ज्ञानवापी मस्जिद मामले में असदुद्दीन ओवैसी और महबूबा मुफ्ती के बयान पर पलटवार करते कहा है कि इन्हें अदालत की कार्रवाई में कोई खलल डालने या माहौल को बिगाड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। मीनाक्षी लेखी ने इन दोनों नेताओं को फिर से इतिहास पढ़ने की सलाह भी दी ताकि उन्हें सही जानकारी हो सके। दरअसल, उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में किए गए सर्वे में शिवलिंग और इसके अतीत में मंदिर होने की कई निशानियां मिलने के बाद विवाद गहराता जा रहा है। मुस्लिम पक्ष की तरफ से इसे लेकर लगातार बयानबाजी की जा रही है। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ज्ञानवापी में कयामत तक मस्जिद रहने का ऐलान कर रहे हैं तो वहीं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा को उन मस्जिदों की एक लिस्ट सौंप देनी चाहिए जिन्हें वो लेना चाहती है। इन दोनों नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि मामला अदालत में है और अदालत के आदेश पर ही सब हो रहा है। ऐसे में इन लोगों को अदालत की कार्रवाई में खलल डालने और माहौल को बिगाड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। शांति और भाईचारा बनाए रखने की बात कहते हुए केंद्रीय मंत्री ने ओवैसी और महबूबा मुफ्ती समेत उन तमाम लोगों को फिर से इतिहास पढ़ने की सलाह भी दे डाली जो इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि इनको इतिहास के पन्ने खोलकर फिर से पढ़ना चाहिए। –आईएएनएस एसटीपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Chrismas Day History: कैसे हुई 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस मनाने की शुरूआत? जानिए उत्सव का महत्त्व

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विश्वभर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाए जाने वाले ईसाई धर्म के सबसे बड़े त्योहार क्रिसमस की तैयारी चरम पर है।...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...