back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गलत बयानबाजी कर टीकाकरण अभियान में बाधा डालना चाहते हैं विपक्षी दलः नड्डा

नई दिल्ली, 21 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोरोना वैक्सीन (टीका) को लेकर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। उन्होंने कहा कि कुछ दल गलत बयानबाजी कर इस महाअभियान में रुकावट डालने का प्रयास कर रहे हैं। नड्डा ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से चलाए जा रहे हेल्पडेस्क और टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता बूथ-बूथ पर टीकाकरण कराने का संदेश लोगों को दे रहें हैं और उनकी मदद भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पर बहुत राजनीति हुई है। विपक्ष के नेताओं ने पहले वैक्सीन लगाने में शंका व्यक्त की थी। गलत बयान देकर भारत के इस महाअभियान पर रुकावट डालने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद देश की 130 करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर टीकाकरण के लिए आगे आई है। जिन नेताओं ने पहले टीके को लेकर शंका व्यक्त की थी, वो आज टीका लगवा रहे हैं। उन्होंने ऐसे नेताओं से सवाल किया कि क्या उनका मन बदला, दिल बदला या आत्मा बदली। भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि इस पवित्र काम में भी राजनीति करने से इन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी । भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता इस महाअभियान में पूरी ताकत के साथ लगेगा और भारत को वैक्सीन युक्त और कोरोना मुक्त करके हटेगा। उन्होंने कहा कि कुछ नेता आजकल ट्विटर पर दिखते हैं, कुछ लोग प्रेस कांफ्रेंस पर दिखते हैं, कुछ प्रेस रिलीज पर ही अपना चेहरा दिखाते हैं। नड्डा ने कहा कि कोरोना काल में सभी राजनीतिक पार्टियां क्वारंटीन हो गई हैं। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों की सेवा में लगे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Advertisementspot_img

Also Read:

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल का मेगा प्रचार हमला, दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर छाया कब्जा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होने जा रहा है और अब मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵