back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मैट्रिक पास के लिए पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में नौकरी पाने का अवसर

भारत सरकार पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में नौकरी पाने का आपके पास सुनहरा अवसर है। योग्य उम्मीदवार आवेदन कर इस नौकरी को पा सकते हैं।

दीपस्तंभ और दीपपोत निदेशालय, जामनगर, गुजरात के निदेशक द्वारा जामनगर निदेशालय में वेतन बैंड पीबी-1, रुपये 5200-20200 के साथ ग्रेड वेतन रुपये 2800 वेतन मैट्रिक्स (7वें वेतन आयोग) पर लेवल-5 में तकनीशियन (सामान्य) के 1 (एक) पद को भरने के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित हैं।

आयु सीमा –

21 और 30 वर्ष के बीच (समय-समय पर केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार छूट) आयु सीमा निर्धारित करने में निर्णायक तिथि आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि अर्थात् 31.08.2021 होगी।

योग्यता –

मैट्रिक पास या इसके समकक्ष। प्रतिष्ठित फर्म या मैकेनिकल इंजीनियर्स या केंद्र या राज्य सरकार प्रतिष्ठान में कम से कम चार वर्ष के लिए प्रशिक्षु के रूप में सेवारत रहें हों. इसके अतिरिक्त, प्रिसिशन लेथ वर्क, मिलिंग, शेपिंग, ब्रेजिंग, ब्लैकस्मिथी और कारपेंटरी में दो वर्ष का व्यावहारिक अनुभव होना चाहिए। एक अच्छा फिटर और टर्नर होना चाहिए और इमारत निर्माण और अनुमान लगाने और मैकेनिकल ड्राइंग में एलीमेंटरी ज्ञान होना चाहिए या

मान्यताप्राप्त संस्था से मैकेनिकल इंजीनियरी में डिप्लोमा के साथ प्रिसिशन लेथ वर्क, मिलिंग, शेपिंग, ब्रेजिंग, ब्लैकस्मिथी और कारपेंटरी में दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

पोस्टिंग का स्थान – आरंभिक पोस्टिंग, दीपस्तंभ और दीपपोत निदेशालय, जामनगर होगी और भारत में कहीं भी स्थानांतरित किया जा सकता है।

पद की संख्या – एक (अनारक्षित) यह पद एक असशक्त व्यक्ति के लिए भी योग्य पाया गया है।

आवेदन कहां भेजे – निदेशक, दीपस्तंभ और दीपपोत निदेशालय, दीप भवन, पंडित नेहरू मार्ग, जामनगर -361008, गुजरात

आवेदन की अधिक जानकारी के लिए आप विभाग की वेबसाइट www.dgll.gov.in पर जा सकते हैं या रोजगार समाचार का 3 से 9 जुलाई का अंक देख सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...