back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Operation Sindoor: ‘एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो पाक’, पटना में RJD ने पोस्टर के जरिए किया तंज

गुरुवार को पटना में RJD दफ्तर से लेकर कई अलग-अलग जगहों पर पोस्टर लगाए गए है। इस पोस्टर के माध्‍यम से पाकिस्तान को भारत की ताकत दिखाई गई है

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने आतंकियों के कई ठिकानों और ट्रेनिंग कैंप को एयर स्‍ट्राइक से तबाह कर दिया है। भारतीस सेना की इस कार्रवाई के बाद बिहार की राजधानी पटना में सियासी पोस्टर वार शुरू हो गया है। 8 मई 2025, गुरुवार को पटना में RJD दफ्तर से लेकर कई अलग-अलग जगहों पर पोस्टर लगाए गए है। इस पोस्टर के माध्‍यम से पाकिस्तान को भारत की ताकत दिखाई गई है जबकि सेना के शौर्य की तारीफ की गई है। बताया गया है कि हमारे निहत्‍थों नागरिकों को मारने पर भारतीय सेना इस तरह की कार्रवाई से बदला लेती है। पोस्‍टर में कई अलग-अलग नेताओं की तस्‍वीरें छपाई गई है। 

‘भारतीय सेना की सफलता पर बधाइयां’

पटना के कई जगहों पर लगे पोस्टर में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तस्वीर लगी है। पोस्टर में सेना के जवानों, एयर स्ट्राइक की तस्वीर है। पोस्‍टर पर लिखा गया है, “जय हिंद, ऑपरेशन सिंदूर सफल होने पर भारतीय सेना को लख-लख बधाइयां। इंडियन आर्मी ने हर बार माताओं की कोख, बहनों की कलाई और उनके सिंदूर की रक्षा की है।”

‘…9 आतंकी ठिकानों को नष्‍ट कर सकती है’

दूसरे पोस्टर में भी आरजेडी नेता तेजस्वी की तस्वीर है। इस तस्‍वीर में सेना को जंग लड़ते हुए दिखाया गया है। ओर लिखा-“एक चुटकी सिंदूर की कीमत की तुम क्या जानो पाक… 9 आतंकी अड्डों को उड़ा सकती है। एक चुटकी सिंदूर तुम्हारे घर में घुसकर तुम्हें तबाह मचा सकती है। एक चुटकी सिंदूर PoK छीन सकता है। हिंद सेना जिंदाबाद जय हिंद की सेना।”

बता दें कि, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरु किया है। इस कार्रवाई के जरिए भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान और POK में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। पाकिस्तान और POK में स्थित उन आतंकवादी कैंप को तबाह किया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों का प्‍लान बनाया जाता है। उन्हें अंजाम दिया जाता है। अब पटना में पोस्टर लगाकर देश की सेना पर गर्व किया जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रंप का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नया दावा, कहा- भारत-पाक संघर्ष में 11 फाइटर जेट गिरे

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को लेकर एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...