नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । दो दिन पहले पाकिस्तान और POK में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक की। भारत की इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना के द्वारा जम्मू-कश्मीर के एलओसी पर लागतार गोलाबारी की गई। इस गोलाबारी में भारतीय सेना के जवान लांस नायक दिनेश शर्मा देश के लिए शहीद हो गए। उनके बलिदान होने की जानकारी सेना के व्हाइट नाइट कोर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके दी है।
इस दौरान हरियाणा के पलवल जिले के मोहम्मदपुर गांव के लाल लांस नायक दिनेश शर्मा देश के लिए बलिदान दे दिया। दिनेश शर्मा की शहादत की जानकारी जब गांव वालों की लगी तो पूरे इलाके में मातम छा गया और लोग उनके परिवार को सांत्वना देने जुटने लगे। शहीद जवान के पिता ने एक मीडिया चैनल से बातचीत की है।
पिता दयाचंद शर्मा ने क्या कहा-
शहीद जवान दिनेश शर्मा के पिता दयाचंद शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके पांच बेटे थे, जिनमें से तीन भारतीस सेना में सेवारत थे। दिनेश शर्मा सबसे बड़े बेटे थे, जो सीमा पर शहीद हो गए। दिनेश शर्मा के दो भाई सेना में हैं, वहीं उनका चचेरा भाई मुकेश भी सेना की मेडिकल विंग में है। दिनेश शर्मा के चचेरे भाई ने जानकारी दी कि दिनेश सेना की आर्टिलरी डिवीजन 5 मीडियम में तैनात थे। दुश्मन सैनिकों की और से गोलाबारी में घायल हो गए थे, जिसके बाद इलाज के रेफर किया गया था लेकिन इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं।
शहीद जवान के छोटे भाई क्या बोले
शहीद जवान के छोटे भाई पुष्पेंद्र ने कहा, दिनेश से दो दिन पहले ही बात हुई थी, तब उन्होंने अपनों का और परिवारों के बारे में हालचाल पूछा था। दिनेश के करीबी दोस्त प्रदीप बताते है कि जब दिनेश ऑपरेशन के लिए बीती रात जा रहे थे, तब रात 10:30 बजे उन्होंने बात की थी और बताया था कि वह ऑपरेशन के लिए जा रहे हैं। प्रदीप ने यह कहते हुए फोन काटने के लिए कहा कि ऑपरेशन के दौरान फोन की लाइट से दिक्कत होगी, हम बाद में बात करेंगे।
दूसरी दिन शहीद होने की सूचना मिली- दिनेश के दोस्त
करीबी दोस्त प्रदीप ने आगे कहा कि इसके बाद रात 3 बजे भी दिनेश का कॉल आया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं कर पाए। इसके बाद सुबह 7 बजे उठकर वापस दिनेश को फोन किया, तब दिनेश के साथी ने फोन उठाया और बताया कि धमाके में दिनेश शर्मा घायल हो गए हैं, उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए लाया गया है। इसके बाद दिनेश के शहादत की सूचना मिली।




