back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी’ शस्त्र और शास्त्र को लेकर CDS जनरल अनिल चौहान ने कह दी बड़ी बात

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ी बात कही है। अनिल चौहान ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। देश को अपनी सैन्य तैयारी 24 घंटे, साल भर हाई लेवल बनाए रखनी होगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ी बात कही है, जहां उन्होनें कहा, सेनाओं को हर समय सतर्क रहना होगा। युद्ध के लिए शस्त्र और शास्त्र यानी हथियार और ज्ञान दोनों को जरूरी बताया है। शुक्रवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है, सेना को 24×7, 365 दिन हर हाल में तैयार रहना पड़ता है उन्होंने बल दिया कि युद्ध केवल शस्त्र से नहीं, शास्त्र यानी ज्ञान से भी लड़ा जाता है। सेना को हर समय पूरी तरह सतर्क रहना चाहिए। 

CDS जनरल अनिल चौहान ने बताया कि आज का युद्ध पारंपरिक और आधुनिक तरीकों का मिश्रण है, जिसमें काइनेटिक और नॉन-काइनेटिक दोनों ही रणनीतियां शामिल हैं। यानी हथियार आधारित और जानकारी आधारित दोनों ही रणनीतियां शामिल है। यह पहली, दूसरी और तीसरी पीढ़ी के युद्ध तकनीकों का समन्वय है।

ऑपरेशन सिंदूर की संसद में दी गई जानकारी

गुरुवार को केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि, ऑपरेशन सिंदूर 7 मई को शुरू किया गया था, जो 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई थी। राज्यसभा में विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि, ऑपरेशन आतंक के ढांचे को नष्ट करने और आतंकियों को मार गिराने पर केंद्रित था। भारत की कार्रवाई केंद्रित, मापी हुई और उकसावे से बचने वाली थी। 

क्या ऑपरेशन सिंदूर अंतरराष्ट्रीय दबाव में शुरू हुआ?

सरकार से पूछा गया कि, क्या ऑपरेशन सिंदूर अंतरराष्ट्रीय दबाव में शुरू किया गया? तो विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि, यह भारत की स्वतःस्फूर्त और ठोस प्रतिक्रिया थी। इसमें पाकिस्तान ने भारतीय नागरिक और सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की , लेकिन भारत की सेनाओं ने सभी बड़े हमलों को नाकाम कर दिया। 

भारतीय हमले में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान

इस ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित जैश-ए-मोहम्मद, हिज़बुल मुजाहिद्दीन और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के करीब नौ ठिकानों को नष्ट किया और 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया। भारत ने पाकिस्तानी एयरबेस और मिलिट्री ठिकानों पर भी हमला किया। खासकर जब पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य और नागरिक ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की।

10 मई को हुआ युद्धविराम

चार दिन की लगातार जवाबी कार्रवाई के बाद, पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक ने भारतीय समकक्ष से संपर्क कर युद्धविराम का प्रस्ताव रखा जहां दोनों देशों के सहमति के बाद 10 मई को संघर्ष विराम पर सहमति बनी।

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रंप का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नया दावा, कहा- भारत-पाक संघर्ष में 11 फाइटर जेट गिरे

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को लेकर एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...