back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chennai में राज्यसभा सांसद की बेटी ने फुटपाथ पर सो रहे पेंटर को कार से रौंदा, एक दिन में जमानत पर हुई रिहा

चेन्नई में YSR कांग्रेस के राज्यसभा सांसद की बेटी ने फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति को अपनी BMW कार से रौंद दिया। जिसकी वजह से उस व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं आरोपी महिला को एक दिन बाद जमानत दे दी गई।

नई दिल्ली, रफ्तार।  अभी मुंबई पोर्स कार हिट एंड रन का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और हिट एंड रन का मामला सामने आ गया। ये ताजा मामला चेन्नई से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम को चेन्नई में YSR कांग्रेस के राज्यसभा सांसद की बेटी ने फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति को अपनी BMW कार से रौंद दिया। जिसकी वजह से उस व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में आरोपी महिला को एक ही दिन बाद जमानत दे दी गई। 

इस राजनेता की बेटी है आरोपी वीदा माधुरी


जानकारी के मुताबिक YSR कांग्रेस के राज्यसभा सांसद बीदा मस्तान राव की की बेटी वीदा माधुरी ने चेन्नई में सोमवार की शाम को फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। इस घटना में 21 वर्षीय व्यक्ति सूर्या की मौत हो गई। मृतक पेंटर का काम करता था। घटना के बाद पुलिस ने माधुरी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मंगलवार को उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। जिसके बाद से लोगों में काफी आक्रोश है।

चेन्नई पुलिस के अनुसार एक तेज रफ्तार BMW कार ने बेसेंट नगर के एक कॉलोनी में फुटपाथ पर शो रहे 21 साल के युवक को कुचल दिया। जिसकी वजह से उस युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ओडाइकुप्पम, बेसेंट नगर निवासी युवक सूर्या के रूप में हुई है। वह एक पेंटर था। 

वारदात के बाद कार लेकर फरार हो गई थी माधुरी


पुलिस ने बताया कि घटना के बाद वाहन चालक महिला अपने एक अन्य महिला साथी के साथ तुरंत वहां से भाग गई। जिसके बाद पुलिस ने जांच कर वाहन चालक महिला को गिरफ्तार कर लिया। वाहन चालक की पहचान आंध्र प्रदेश से YSR कांग्रेस के राज्यसभा सांसद बीदा मस्तान राव की बेटी माधुरी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने IPC की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया।


 अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Rajya Sabha Elections 2026: किसी राज्य को कितनी मिलती हैं राज्यसभा सीटें? जानिए क्या है तय करने का फॉर्मूला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत की संसद के ऊपरी सदन Rajya Sabha की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होने जा रहे हैं।...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...