back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Suresh Raina: सुरेश रैना पर टूटा दुखों का पहाड़! हिट एंड रन में भाई की मौत

Suresh Raina Brother Death: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में सड़क हादसे सुरेश रैना के ममेरे भाई की मौत हो गई है। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया एवं चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना के ममेरे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई है। क्रिकेटर का भाई हिमाचल के पठानकोट-मंडी एनएच पर सनौरा के पास सड़क हादसे का शिकार हुआ। दुर्घटना मंगलवार की रात 11 बजे हुई। आरोपी चालक हादसे के बाद फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुर्घटना में दो युवकों की जान गई है।

29 साल का था सौरभ

सनौरां में हुए हादसे में घायल स्कूटी सवार 29 वर्षीय सौरभ कुमार और 19 वर्षीय शुभम निवासी बनोई की मौत हो गई। सौरभ पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का ममेरा भाई था। कुठमां पंचायत के प्रधान रवि कुमार एवं सौरभ के बड़े भाई रोहित ने बताया कि सौरभ और शुभम मंगलवार की रात 10.45 बजे तक दुकान में काम कर रहे थे। उसके बाद दुकान बंद कर शुभम को छोड़ने सौरभ उसके घर बनोई जा रहा था, तभी हादसा हो गया।

आरोपी चालक गिरफ्तार

शुभम गरीब परिवार से था। गगल पुलिस थाना प्रभारी नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी विंगर चालक शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिन पहले इच्छी गांव में भी अज्ञात वाहन चालक एक युवक को रौंदकर भाग गया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

शिमला में हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद दिल्ली पुलिस पर दर्ज हुई FIR, जानिए हिमाचल पुलिस ने तीन बार क्यों रोका?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵