नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सिक्किम राज्य के स्थापना के 50 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को खराब मौसम के कारण गंगटोक नहीं जा पाएं पीएम मोदी। जिसके बाद उन्होनें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअल तरीके से वहां की जनता को संबोधित करते हुए कहा, आज का दिन सिक्किम के लोकतांत्रिक यात्रा गोल्डल जुबली है। आपने इतना बढ़िया कार्यक्रम आयोजित किया है। खुद मुख्यमंत्री जी इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए काफी ऊर्जा के साथ लगे रहे। मैं आप सभी को सिक्किम राज्य के 50 वर्ष होने की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आइए जानते है पीएम मोदी के पूरे भाषण के बारे में।
सिक्किम को राज्य का दर्जा मिलने के 50 वर्ष
सिक्किम को राज्य का दर्जा मिलने के 50 वर्ष पूरा होने पर पीएम मोदी ने कहा, मैं भी इस सफल उमंग यात्रा का साक्षी बनने सुबह दिल्ली से बागडोगरा तो पहुंच गया, लेकिन खराब मौसम ने मुझे आपके दरवाजे के आगे जाने से रोक दिया। इस वजह से मुझे आपके प्रत्यक्ष दर्शन का अवसर नहीं मिला है।
सिक्किम के विकास से जुड़े अनेको प्रोजेक्ट का शिलान्यास
50 वर्ष पहले सिक्किम ने अपने लिए लोकतांत्रिक भविष्य चुना था जिससे सिक्किम के लोगों का मन भूगोल के साथ ही भारत की आत्मा से जुड़ने का भी था। उनका भरोसा था कि, जब सबकी आवाज सुनी जाएगी तो सबके हक को भी सुरक्षा मिलेगी। साथ ही विकास से एक जैसे मौके मिलेंगे। जो आज सिक्किम के हर परिवार का सपना पूरा हुआ है और सिक्किम राज्य देश के लिए गर्व है। पीएम मोदी ने कहा, आज के इस कार्यक्रम में भी सिक्किम की भविष्य के सफर की झलक दिखाई देती है, आज यहां सिक्किम के विकास से जुड़े अनेको प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। जिसके लिए मैं यहां के जनता और सभी लोगों को बहुत बहुत बधाई देता हूं। इसी के साथ सिक्किम समेत पूरा नॉर्थ ईस्ट नए भारत की विकास गाथा का एक चमकता अध्याय बन रहा है।
सिक्किम की धरोहर पर पूरी दुनिया को गर्व- पीएम मोदी
सिक्किम की धरोहर पर सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया को गर्व हो रहा है, आज जब यहां नया स्काईवॉक बन रहा है, तो स्वर्ण जयंती प्रोजेक्ट का भी लोकार्पण हो रहा है जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है। ये सभी प्रोजेक्ट सिक्किम की नई उड़ान के प्रतीक हैं।




