नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज 16 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर को 10 साल बाद मुख्यमंत्री मिल गया है। हाल ही में भारी बहुमत से जीत हासिल कर NC गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। जिसके बाद आज उमर अबदुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के अगले CM के तौर पर शपथ ली। शपथग्रहण के दौरान राहुल गांधी,अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। हालांकि अभी कांग्रेस की ओर से किसी ने भी मंत्री पद की शपथ नही ली हैं जिसे लेकर भी उमर अबदुल्ला ने सफाई दी है।
सुरिंदर चौधरी बने उमर अबदुल्ला के डिप्टी, 6 विधायकों को मिला मंत्री पद
उमर अबदुल्ला समेत 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसमें सकीना इत्तू, जावेद राणा, सतीश शर्मा, जावेद अहमद डार का नाम भी शामिल है। हालांकि इन सभी मंत्रियों के पोर्टफोलियो का अभी ऐलान नहीं किया गया है। इन सबके बीच सबसे सरप्राइजिंग फैक्टर रहा सुरिंदर चौधरी का डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेना रहा। सुरिंदर चौधरी नौशेरा से विधानसभा चुनाव लड़े थे जिन्होंने जम्मू कश्मीर के BJP के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना को हराया था। इन्होनें रवींद्र रैना को 7,819 मतों से हराया था। सुरिंदर चौधरी इससे पहले BJP और PDP में भी रह चुके हैं।
इंडिया गठबंधन ने दिखाई एकजुटता
उमर अबदुल्ला सरकार के शपथग्रहण को मौके पर इंडिया गठबंधन के बड़े नेता मौजूद रहे। इनमें नेशनल कांफ्रेंस के साथ चुनाव लडी कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए और उनके अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव और AAP सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे। न सिर्फ इतना ब्लकि NC के खिलाफ चुनाव लड़ी PDP की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबी मुफ्ती भी मौजूद रहीं।





