नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आईआईटी में प्रवेश करना हर तैयारी करने वाले छात्र का सपना होता है। छात्र के साथ उनके माता- पिता भी उनकी इस तैयारी का हिस्सा होते हैं । आईआईटी जेईई मेन्स के लिए इस बार 10,26,799 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था . इनमे से 9,05,590 छात्र इस बार आईआईटी जेईई मेन्स की परीक्षा में शामिल होंगे।
Screenshot_2023_01_23_171041.png
21 जनवरी को हॉल टिकट को किया गया जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम के पहले सेशन के एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए हैं। एनटीए ने 21 जनवरी, 2023 को हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किए हैं। ऐसे में परीक्षार्थी पोर्टल पर लॉग इन करके एड मिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Screenshot_2023_01_23_171001.png
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर जेईई मेन 2023 सेशन 1 के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-
जेईई मेन आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
अब जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड जमा करें और डाउनलोड कर लें।
-
एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें और परीक्षा के दिन अपने साथ रखें।
इस लिंक पर जाकर ऐसे भी कर सकते हैं डाउनलोड




